हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर फिर टूटा वैभव का कहर, चौके-छक्कों की बारिश से ठोकी शानदार फिफ्टी

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब के तीसरे मैच में आमने सामने हैं. वैभव ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और धांसू पारी खेलकर विरोधी टीम को चारों खाने चित कर दिया.

विज्ञापन
Image Credit: X

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. भारत को आज अच्छी शुरुआत नहीं मिली. अभिषेक शर्मा सस्ते में ही आउट हो गए. हालांकि इसके बाद मोर्चा वैभव सूर्यवंशी ने संभाला. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली दी. उन्होंने आज संयम भरी बल्लेबाजी भी की.

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

वैभव ने इस मैच में 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली. आमतौर पर वैभव तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस मैच में उन्होंने संयम भी दिखाया. अर्धशतक पूरा करने के बाद भी वह नहीं रुके. उन्होंने 49 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. वैभव ने 165.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वह 15 साल की उम्र में दो इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने.

इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने दूसरे मैच में 9 गेंदों में 20 रन बनाए थे, जबकि पहले मैच में भी उन्होंने धांसू बल्लेबाजी की थी और 19 गेंदों में 50 रन बनाए थे. अब तीसरे मैच में भी अर्धशतक लगाकर उन्होंने समा बांध दिया. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने लगभग सभी गेंदबाजों के सामने खुलकर बल्लेबाजी की. वैभव ने इस सीरीज में अपनी बल्लेबाजी का जलवा भी दिखाया और साबित कर दिया कि वह इंटरनेशनल मंच पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड में फ्लॉप हुए थे वैभव

इससे पहले वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में मौका मिला था. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर पाए थे. उन्हें तीन मैचों की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. वैभव ने अपने पहले मैच में 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 5 गेंदों में 13 रन बनाए. तीसरे मैच में उनके बल्ले से 10 गेंदों में 15 रन निकले थे.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर BCCI कब लेगी बड़ा फैसला? इंग्लैंड-आयरलैंड हार के रिव्यू पर आया अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola