Aman Rao Perala Smashed 32 balls Century: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा था. वहीं, अब उनके राजस्थान रॉयल्स टीम के साथी खिलाड़ी अमन राव पेराला ने बल्ले का ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसने भारतीय घरेलू क्रिकेट में नया अध्याय जोड़ दिया है. 22 वर्षीय अमन राव ने तेलंगाना टी20 लीग 2026 में मेडक फाल्कन्स के खिलाफ महज 32 गेंदों में शतक ठोक दिया और भारतीय घरेलू टी20 लीग में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अमन ने सिर्फ 48 गेंदों में 2 चौके और 13 छक्कों के साथ 142 रन ठोक डाले. उनकी इस विस्फोटक पारी की चर्चा अब पूरे क्रिकेट जगत में हो रही है.
अमन राव पेराला ने खेली 142 रनों की ऐतिहासिक पारी
तेलंगाना टी20 लीग 2026 में वारंगल वॉरियर्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज अमन राव पेराला ने मेडक फाल्कन्स के खिलाफ मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. अमन ने सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर अगले 15 गेंदों में शतक तक पहुंच गए. महज 32 गेंदों में शतक जड़कर वह TG20 लीग के इतिहास में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.
उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों में 142 रनों की उनकी विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 295.83 का रहा. अमन की इस धमाकेदार पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर नेट्स पर दमदार शॉट लगाते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, Virat Kohli ने पास किया फिटनेस टेस्ट!
एक ओवर में कूटे 32 रन
इस पारी के दौरान अमन राव ने सैयद गाजी अब्बास के एक ओवर में गजब का गदर काटा. अमन ने उनके ओवर में 4, 6, 6, 4, 6 और 6 रन बटोरते हुए कुल 32 रन ठोक दिए. इसके अलावा, उन्होंने साई वरुण, तिलक वर्मा, रवि तेजा और सूर्यतेजा की गेंदबाजी की भी जमकर कुटाई की. उनकी इस ताबड़तोड़ी पारी के बदौलत वारंगल वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
IPL 2026 में नहीं मिला मौका
अमन राव घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद के लिए खेलते हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि, पूरे सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन अब तेलंगाना टी20 लीग में उनकी रिकॉर्डतोड़ पारी ने यह साबित कर दिया है कि वह बड़े मंच के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 3 स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
41 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines