Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय श्रीलंका में जारी वनडे ट्राई नेशन सीरीज में इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. सोमवार, 15 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव एक्शन में नजर आए थे. हालांकि, इस मैच में वैभव कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले भी दो मैचों में उनका बल्ला नहीं चला था.
भले ही वैभव इस सीरीज में अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हों, लेकिन वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी यूनिट की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं. ऐसे में कई दिग्गजों का मानना है कि वह अपने अगले मैच में धमाल मचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वैभव अपना अगला मैच कब और किसके खिलाफ खेलेंगे?
वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब?
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ट्राई नेशन सीरीज में अपने अगले मुकाबले में अफगानिस्तान ए से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुधवार, 17 जून को दांबुल्ला के रंगिरी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. इस अहम मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं.
बता दें कि, इंडिया ए टीम पहले ही अफगानिस्तान ए के खिलाफ एक मैच हार चुकी है, ऐसे में टीम पर जरूर दवाब होगा. वहीं, लगातार दो हार के कारण भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा और फाइनल में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा.
श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े वैभव
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले मैच के बाद मैदान पर वैभव सूर्यवंशी और कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी आपस में धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दिए. 15 साल के स्टार बल्लेबाज को झगड़ते देख सब हैरान रह गए. क्रिकबज के मुताबिक, विवाद की शुरुआत श्रीलंकाई खिलाड़ी विषेन हालाम्बागे के एक कमेंट से हुई. मैच जीतने के बाद उन्होंने वैभव की ओर देखते हुए कहा कि ‘मैच खत्म हो गया, अब घर जाओ.’
ये ताना सुनते ही वैभव ने पलटकर जवाब दिया और दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस तेज हो गई. कुछ ही पलों में माहौल इतना गर्म हो गया कि दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और धक्का-मुक्की हो गई. मामला बिगड़ता देख दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ी बीच में आए और मामले को शांत कराया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup के 68 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, चार मुकाबलों का नहीं निकला नतीजा
ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और उनका बल्ला लगभग खामोश ही रहा है. वैभव ने इस सीरीज में अब तक खेले 3 मैचों में सिर्फ 79 रन बनाए हैं. उन्होंने पिछली 3 पारियों 14, 44 और 21 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 15 चौके और एक छक्का निकला है. हालांकि, फैंस को उनसे अब भी एक धमाकेदार पारी की उम्मीद है और वह अफगानिस्तान ए के खिलाफ अपने बल्ले का जलवा दिखाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- क्या नाइटक्लब विवाद के बाद डिप्रेशन में चले गए हैं बेन स्टोक्स? इंग्लैंड के कोच ने किया खुलासा!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
27 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines