Vaibhav Sooryavanshi Google Trends: भारत के 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत को अपना दीवाना बना लिया है. आयरलैंड के दौरे पर वो टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन सकते हैं. बाकी देशों के साथ-साथ सरहद पार पाकिस्तान में भी उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. पाकिस्तान में भी लोग उनके बारे में हर जानकारी जानना चाहते हैं. उनकी दीवानगी इस कदर है कि लोग गूगल पर उनके बारे में तरह-तरह के सवाल सर्च कर रहे हैं.
पाकिस्तान में वैभव सूर्यवंशी कर रहे ट्रेंड
वैभव सूर्यवंशी का ट्रेंड पाकिस्तान में चल रहा है. उनके बारे में लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं. गूगल ट्रेंड्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान में वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट को लेकर सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं.
गूगल में लोग उनकी उम्र को लेकर सवाल कर रहे हैं. आईपीएल में उनकी कीमत को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं. उनकी लंबाई उनके भारत के लिए आंकड़े भी लोग जानना चाहते हैं. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उनके बारे में सर्च बढ़े हैं.
इतिहास रचने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिल सकता है. वो सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनेंगे. इस सीरीज से पहले उनको टीम इंडिया की किट मिल चुकी है और उनका जर्सी नंबर 03 होने वाला है. वैभव अपने धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में फैंस को उनसे टीम इंडिया के लिए भी ऐसी ही पारी की उम्मीद करने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने इंडिया ए के लिए ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़िए- ऋषभ पंत की ट्रेड डील के बाद LSG का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
4 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
26 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
36 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
42 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines