Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में सनसनी मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया तक पहुंच चुके हैं. आईपीएल के 19वें सीजन में वैभव ने 16 मैचों में 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की. IPL में धमाल मचाने के बाद वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम में भी जगह मिली है. इसी बीच वैभव ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में करोड़ों में बिकने के बाद भी वे निराश थे.
IPL ऑक्शन में सिर्फ दो टीमों ने लगाई थी बोली
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. उनके लिए राजस्थान रॉयल्स के अलावा सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स ने ही बोली लगाई थी. अब दो साल बाद वैभव ने खुलासा किया है कि उस समय सिर्फ दो टीमों के बोली लगाने से वह बुरी तरह टूट गए थे.
राजस्थान फ्रेंचाइजी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वैभव ने टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ बातचीत में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे चुना गया, तब मेरे मन में यही सवाल था कि सिर्फ दो टीमों ने ही मेरे लिए बोली क्यों लगाई? मैं अच्छा खेलता था, ट्रायल्स में भी मेरा प्रदर्शन शानदार रहा था. मुझे लगता था कि बाकी टीमों को भी मेरे लिए बोली लगानी चाहिए थी.”
उन्होंने आगे कहा, “लेकिन पिछले डेढ़ साल में मैंने जो कुछ यहां सीखा है, उसके बाद मैं भगवान का हजारों बार शुक्रिया अदा कर चुका हूं कि मुझे राजस्थान रॉयल्स जैसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का मौका मिला.”
‘राजस्थान रॉयल्स में घर जैसा माहौल मिलता है’
वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के माहौल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि टीम में शामिल होने के बाद उन्हें कभी भी बाहरी खिलाड़ी जैसा महसूस नहीं हुआ. वैभव ने कहा, “यहां के कोच, सपोर्ट स्टाफ, खिलाड़ी, मैनेजमेंट, मीडिया टीम, फीजियो और ट्रेनर्स सभी एक परिवार की तरह हैं. राजस्थान रॉयल्स में मुझे बिल्कुल घर जैसा माहौल मिलता है. अगर कोई परेशानी होती है तो आप किसी से भी खुलकर बात कर सकते हैं.”
सीनियर खिलाड़ियों को दिया सफलता का श्रेय
वैभव ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ी लगातार उनका मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें सही दिशा दिखाते हैं. वैभव के कहा, “सीनियर मुझे गाइड करते हैं. वे मुझे बताते हैं कि मेरे लिए क्या सही है, क्या गलत है और किन चीजों से बचना चाहिए. उनसे मुझे लगातार सीखने का मौका मिल रहा है और यही चीज मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद कर रही है.”
IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वैभव के सामने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने की चुनौती होगी. भारतीय टीम में चयन के बाद सभी की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर टिकी होंगी, जो बेहद कम उम्र में ही भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार बन चुका है.
ये भी पढ़ें- कप्तानी छिनते ही सूर्यकुमार यादव बने इस अनोखे क्लब का हिस्सा, उनसे पहले 3 खिलाड़ी के साथ हो चुका है ऐसा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
38 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines