हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वैभव एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़े दो छक्के (PIC Credit - PTI)

Vaibhav Sooryavanshi Creates History: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता. भारत की इस ऐतिहासिक जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 रनों की छोटी मगर तेजतर्रार पारी खेलकर अहम योगदान दिया और गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वैभव अब एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी बने एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस जीत के साथ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया. वैभव ने इस मामले में भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. सौरभ ने 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 16 साल और 101 दिन की उम्र में गोल्ड जीता था. लेकिन अब वैभव 15 साल और 190 दिन की उम्र में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय

वैभव सूर्यवंशी – 15 साल 190 दिन (क्रिकेट, 2026)
सौरभ चौधरी – 16 साल 101 दिन (शूटिंग, 2018)

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

एशियन गेम्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. वैभव के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने एशियन गेम्स में खेले 2 मैचों में कुल 53 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 26.50 का रहा और स्ट्राइक रेट 176.67 का रहा. वैभव का सर्वोच्च स्कोर 38 रन रहा, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बनाया था. इस टूर्नामेंट में वैभव के बल्ले से कुल 6 चौके और 4 छक्के निकले.

ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बने 100 टी-20I खेलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

विज्ञापन

फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

फाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा, तिलक वर्मा ने आखिरी ओवरों में 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए. उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. वहीं, शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों पर 27 रन जोड़े, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों के साथ 15 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की उम्मीदें बनाए रखीं. नवाज ने 51 गेंदों पर 96 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे. हालांकि, पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी. भारत की ओर से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए और पाकिस्तान को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs WI: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 10000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola