Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को दीवाना बना चुके 15 साल के वैभव एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी गई उनकी चेतावनी है. वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे से तस्वीरें और वीडियो बना रहे लोगों को ठीक से चलने और आसपास से गुजरने वाले वाहनों से सावधान रहने की सलाह देते नजर आ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी नसीहत
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी गुरुवार (15 अक्टूबर) को एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के साथ नई दिल्ली पहुंचे थे. दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में टीम इंडिया की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होनी थी. दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पैपराजी ने वैभव को घेर लिया और उनकी तस्वीरें खींचने के साथ वीडियो बनाने लगे.
हालांकि, वैभव ने भी फोटोग्राफरों को निराश नहीं किया और तस्वीरें खिंचवाईं. वह एयरपोर्ट पर ब्लैक हुडी और ब्लैक ट्रैक पैंट पहने नजर आए. हालांकि, इसी दौरान उन्होंने कैमरे लेकर उनके आसपास जुटे लोगों को सड़क पर चल रहे वाहनों से सतर्क रहने की सलाह दी. वैभव ने पैपराजी से कहा, ‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे.’ इसका वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वैभव का यह अंदाज पर चर्चा का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें- पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 2017 वर्ल्ड कप में मचाया था धमाल
PM मोदी ने भी किया वैभव का जिक्र
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम से मुलाकात की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कम उम्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भी सराहना की. उन्होंने ने कहा कि एशियन गेम्स में भारत के कई खिलाड़ी 15 से 17 साल की उम्र के थे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया और लोगों का दिल जीता. प्रधानमंत्री की इन बातों को सुनकर वैभव सूर्यवंशी के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आई.
निर्णायक मुकाबले में मिलेगा खेलने का मौका?
वैभव सूर्यवंशी इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं. हालांकि, वैभव को शुरुआती चार मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है और वह पूरी सीरीज बेंच पर ही बैठे रहे हैं. फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबरी पर है और सीरीज का पांचावां और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस को उम्मीद है कि वैभव को आखिरी मुकाबले में खेलने का मौका मिल सकता है. हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संंभावना कम है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव भारत के लिए अब तक खेले 8 मैचों में 246 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
14 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
55 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
59 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines