UPL T20: 3 टीमों में आर-पार की लड़ाई, प्वाइंट टेबल में नंबर-1 बनने की टक्कर जारी

Uttarakhand Premier League 2024 (1)

Uttarakhand Premier League 2024

Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्वाइंट टेबल की जंग भी रोमांचक होती जा रही है। आए दिन प्वाइंट टेबल में फेरबदल देखने को मिल रहा है। सभी टीमों में नंबर-1 पर पहुंचने की लड़ाई छिड़ी है, क्योंकि पहले नंबर पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। यूएसएन इंडियंस ने एक और जीत के साथ प्वाइंट टेबल को बदल दिया है।

यूएसएन ने हासिल की तीसरी जीत

यूएसएन की टीम का तीसरा मुकाबला नैनीताल निजांस के साथ हुआ। जिसको यूएसएन ने 8 विकेट से जीत लिया था। ये इस टूर्नामेंट में यूएसएन की लगातार तीसरी जीत थी। 3 मैचों में 3 जीत के साथ यूएसएन के प्वाइंट टेबल में 6 अंक हो गए हैं और अब इस टीम का फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि जब तक यूएसएन का आखिरी मुकाबला नहीं हो जाता तब उसकी की भी पहली जगह पर खतरा है।

ये है प्वाइंट टेबल का हाल

फिलहाल प्वाइंट टेबल में यूएसएन की टीम 6 अंक के साथ पहले पायदान पर बनी हुई है। इस टूर्नामेंट में ये टीम अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। इसके अलावा पिथौरागढ़ की टीम 3 मैचों में 2 जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। इसके अलावा देहरादून की टीम 3 मैचों में एक जीत और 2 हार के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

हरिद्वार की टीन 4 मैचों में 1 जीत और 3 हार के साथ चौथे और नैनीताल की टीम 3 मैचों में एक जीत और 2 हार के साथ पांचवें और आखिरी पायदान पर बनी हुई है। बता दें, नंबर-2 और नंबर-3 पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। जो टीम इसको जीतेगी वो फाइनल में पहुंच जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ