Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला गया. फाइनल में हरिद्वार एल्मास और नैनीताल टाइगर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में हरिद्वार ने बेहतरीन खेल दिखाया और नैनीताल को 4 विकेट से शिकस्त दे दी. हरिद्वार की ओर से सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए. वहीं लगभग सभी गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया.
नैनीताल ने बनाए थे 148 रन
नैनीताल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे। नैनीताल की ओर से सलामी बल्लेबाज आरव महाजन ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए, जबकि ध्रुव प्रताप सिंह ने 6 गेंदों में 12 रन बनाए थे. वहीं तीसरे नंबर पर राहुल राज ने 20 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शाश्वत डांगवाल ने 41 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. टीम ने इस तरह 148 रन बनाए.
हरिद्वार ने जीत लिया मैच
149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिद्वार ने 4 विकेट शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. सलामी बल्लेबाज कुणाल चंदेला ने 19 गेंदों में 33 रन बनाए, इसके अलावा हिमांशु सोनी का खाता नहीं खुला. उन्होंने 1 गेंदों में 0 रन बनाए. वहीं सौरव चौहान ने 23 गेंदों में 25 रन बनाए. इसके अलावा उजैर मलिक ने 13 गेंदों में 22 और सिद्धार्थ गुप्ता ने 5 गेंदों में 15 रन बनाए और अपनी टीम को चैंपियन बनाया.
प्रशांत और विशाल ने लिए 2 विकेट
हरिद्वार की ओर से प्रशांत भाटी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवर में 16 रन खर्च किए. वहीं नैनीताल की ओर से विशाल कुमार सैनी ने भी 4 ओवर में 23 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
ये भी पढ़ें: करोड़ों के मालिक हैं John Cena और AJ Styles, जानिए WWE Crown Jewel 2025 से पहले दोनों की नेटवर्थ
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
30 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines