UPL 2025: करो या मरो मैच में कैसी होगी देहरादून वॉरियर्स की प्लेइंग इलेवन? इन स्टार खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में 4 अक्टूबर को करो या मरो मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स बनाम नैनीताल एसजी टाइगर्स भिड़ेंगे. ये मैच जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी. नैनीताल के खिलाफ देहरादून वॉरियर्स इस प्रकार की प्लेइंग 11 लेकर उतर सकती है. टीम ने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी और ऋषिकेश को 93 रनों से हराया था.

cricket News - 2025-10-04T172147.249

Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में 4 अक्टूबर को देहरादून वॉरियर्स बनाम नैनीताल एसजी टाइगर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को अपने नाम करने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी. सभी की निगाहें देहरादून वॉरियर्स पर हैं, जिसने अब तक इस लीग में शानदार खेल दिखाया है. देहरादून वॉरियर्स की ओर से युवराज चौधरी और संस्कार रावत ने कमाल का प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं देहरादून वॉरियर्स एलिमिनेटर में कैसी प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है.

विज्ञापन

इन बल्लेबाजों से उम्मीदें

युवराज चौधरी और संस्कार रावत सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. युवराज ने आखिरी मैच में ऋषिकेश के खिलाफ 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. वहीं संस्कार ने भी 41 गेंदों में 71 रन बनाए थे.

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के तौर पर समर्थ सेमवाल और आंजनेय सूर्यवंशी मोर्चा संभाल सकते हैं. सोमवाल ने 8 और सूर्यवंशी ने 35 रनों की पारी खेली थी. ये खिलाड़ी अब तक इस लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं.

गेंदबाजी विभाग में इन खिलाड़ियों से उम्मीदें

पिछले मैच में गेंदबाजी में नवीन कुमार ने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. ऐसे में अब उन्हें मौका मिल सकता है. इसके अलावा युवराज चौधरी ने भी 2 विकेट लिए थे. इस लिहाज से वह भी गेंदबाजी विभाग में नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

देहरादून वॉरियर्स- युवराज चौधरी (कप्तान), संस्कार रावत, देवेन्द्र बोरा, मयंक मिश्रा, आंजनेय सूर्यवंशी, हर्ष राणा, सागर रावत, रक्षित रोही, शौर्य प्रताप सिंह, हर्षित पालीवाल, नवीन कुमार सिंह.

नैनीताल एसजी टाइगर्स- भूपेन लालवानी (कप्तान), आरव महाजन, ध्रुव प्रताप सिंह, सौरभ रावत (विकेटकीपर), शाश्वत डंगवाल, दीक्षांशु नेगी, अनमोल शाह, विशाल कुमार सैनी, राहुल राज नामला, संगम बाजपेयी, सत्यम बालियान.

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ