Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में पांचवां मैच देहरादून वॉरियर्स और हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास के बीच खेला गया. इस मैच में देहरादून वॉरियर्स को 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन देहरादून वॉरियर्स की ये पहली हार है. वहीं हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास ने लगातार दूसरे मैच में जीत हासिल की है. इस मैच में देहरादून वॉरियर्स की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और गेंदबाजी में भी खिलाड़ियों ने ज्यादा रन खर्च किए. जिसके चलते टीम को शिकस्त मिली.
हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास ने बनाए थे 190 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे. हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कुणाल चंडेला ने 52 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके अलावा प्रियांशु ने 45 और नीरज राठौर ने 32 रन बनाए थे.
वहीं देहरादून वॉरियर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देवेंद्र बोरा ने 4 ओवर में 32 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए थे. कप्तान युवराज चौधरी इस मैच में गेंदबाजी के दौरान थोड़े महंगे साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 39 रन खर्च किए और 1 विकेट चटकाया था.
118 रन बना पाई थी देहरादून वॉरियर्स
इसके बाद 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए देहरादून वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन ही बना पाई थी. देहरादून वॉरियर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंजानेया सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली थी. वहीं पिछले मैच के हीरो रहे सागर रावत ने इस मैच में 29 रन बनाए. कप्तान युवराज चौधरी इस मैच में 16 रन ही बना पाए थे. वहीं हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभय छेत्री ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: अर्शदीप, जितेश और हर्षित ने लिए अबरार अहमद के मजे, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
31 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines