Uttarakhand Premier League 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025 में 4 अक्टूबर को देहरादून वॉरियर्स बनाम नैनीताल एसजी टाइगर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले नैनीताल ने बल्लेबाजी की थी. नैनीताल के खिलाफ देवेंद्र बोरा और मयंक मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वहीं नैनीताल की ओर से शाश्वत डंगवाल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा दीक्षांशु नेगी ने भी अर्धशतक जमाया. ये मैच फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए अहम था. नैनीताल ने मुकाबला 20 रनों से जीता और फाइनल में जगह बनाई
नैनीताल ने बनाए थे 188 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए नैनीताल ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना दिए हैं. नैनीताल की ओर से सबसे ज्यादा रन शाश्वत डंगवाल ने बनाए. डंगवाल ने 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 60 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा दीक्षांशु नेगी ने भी 32 गेंदों में 50 रन बनाए थे. वहीं सौरभ रावत ने 12 गेंदों में 30 रन बनाए थे.
देहरादून वॉरियर्स को मिली हार
देहरादून को ये मैच जीतने के लिए 189 रन बनाने थे. हालांकि देहरादून की ओर से सलामी बल्लेबाज संस्कार रावत और युवराज चौधरी का बल्ला नहीं चला. युवराज ने 5 रन बनाए, जबकि संस्कार ने 1 रन बनाए. टीम की ओर से समर्थ सेमवाल ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों में 58 रन बनाए. देहरादून 20 ओवर में 168/8 रन ही बना सकी.
देवेंद्र बोरा और मयंक मिश्रा ने झटके 2-2 विकेट
देवेंद्र बोरा और मयंक मिश्रा ने देहरादून की ओर से शानदार प्रदर्शन किया. बोरा ने 4 ओवर में 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि मयंक ने भी 2 बल्लेबाज को अपना शिकार बना लिया. बोरा और मयंक ने किफायती गेंदबाजी की. बोरा ने 4 ओवर में केवल 27 रन दिए, जबकि मयंक ने 31 रन खर्च किए. देहरादून की टीम का फाइनल खेलने का सपना लगातार दूसरे सीजन में टूट गया.
ये भी पढ़ें: Indian Team Announcement for AUS Tour Live: तिलक वर्मा की भी लग सकती है लॉटरी! पाकिस्तान को पीटने का मिलेगा इनाम?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 min agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines