Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के मुकाबलों में रोमांच का नजारा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को नैनीताल निंजास और यूएसएन इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की खूब बारिश हुई। पहले नैनीताल निंजास ने 20 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 210 रन ठोके। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसएन इंडियंस ने 19.2 ओवर में ही मैच फिनिश कर दिया।
आरव महाजन की विस्फोटक बल्लेबाजी
USN इंडियंस के ओपनर आरव अभिषेक महाजन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके-4 छक्के ठोक 172.34 के स्ट्राइक रेट से 81 रन जड़े। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत यूएसएन ने 15 ओवर के अंदर ही 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। उनके साथ ओपनिंग में युवराज चौधरी ने 32 गेंदों में 64 रन की पारी खेली।
दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद आर्यन शर्मा की 33 और कप्तान अखिल सिंह रावत की 35 रन की पारी ने मैच जिता दिया। आइए जानते हैं कि शानदार बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक महाजन कौन हैं।
अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं आरव महाजन
आरव महाजन जम्मू के रहने वाले हैं। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के घरेलू टूर्नामेंटों में उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आरव अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उत्तराखंड के कप्तान रह चुके हैं। प्रतिभाशाली दाएं हाथ के बल्लेबाज आरव महाजन मई में गुजरात के राजकोट में आयोजित एनसीए शिविर में हिस्सा लेने के लिए चुने गए थे।
ये भी पढ़ें: UPL 2024: यूएसएन इंडियंस ने दी नैनीताल निंजास को 8 विकेट से मात, लगाई जीत की हैट्रिक
वीनू मांकड़ और कूच बिहार टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन से बटोर चुके सुर्खियां
आरव ने अंडर-19 वीनू मांकड़ (वन-डे) और कूच बिहार (मल्टी-डे) टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। आरव ने 3 शतकों और 3 अर्धशतकों के साथ लगभग 800 रन बनाए थे। उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में 2 शतक और 2 अर्धशतक और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा। ये प्रतिभाशाली बल्लेबाज अब उत्तराखंड प्रीमियर लीग में विस्फोटक बल्लेबाजी करता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: UPL 2024: कौन हैं टूर्नामेंट के पहले शतकवीर अवनीश सुधा? 196.67 की स्ट्राइक रेट से जड़े 118 रन
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
47 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines