Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग-2024 का रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देहरादून वॉरियर्स, हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास, नैनीताल एसजी पाइपर्स, पिथोरागढ़ हरिकेंस और यूएसएन इंडियंस के बीच खिताब के लिए भिड़ंत हो रही है। अब लीग राउंड के सिर्फ 3 मैच बचे हुए हैं। इस बीच अंक तालिका की तस्वीर भी लगभग साफ होने लगी है। टूर्नामेंट से जहां एक टीम लगभग बाहर होने की कगार पर है। वहीं आज रात के मैच में ये भी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन सी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।
इस टीम का बाहर होना तय
टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंचने वाली टीम हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास है। हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच में ही टीम को जीत नसीब हुई है। जबकि, 3 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम का नेट रन रेट भी बेहद खराब है, ऐसे में तय है कि टीम आखिरी मैच में बड़ी जीत के बाद भी प्लेऑफ का टिकट नहीं हासिल कर सकेगी और टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही उसकी विदाई होनी तय है।
दो टीम प्लेऑफ में पहुंचने के करीब
उत्तराखंड प्रीमियर लीग के अंक तालिका में पहले स्थान पर यूएसएन इंडियंस की टीम है, जिसमें अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। टीम को अभी दो मैच और खेलने हैं, जिसमें 1 जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला देगी। जबकि, पिथोरागढ़ हरिकेंस 3 मैच में 2 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। टीम को आखिरी मैच में अगर जीत मिलती है तो वह भी आसानी से प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लेगी। हालांकि, ये दोनों टीमें अगर बहुत बड़े अंतर से मैच न हारें तो अगले मुकाबलों में मिली हार के बावजूद दोनों टीमें प्लेऑफ का टिकट आसानी से प्राप्त कर लेंगी।
देहरादून वारियर्स को करनी होगी वापसी
देहरादून वारियर्स ने इस लीग में अब तक कुल 3 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 1 मैच में जीत जबकि 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। देहरादून वॉरियर्स को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करनी होगी। अगल टीम मामूली अंतर से हार भी जाती है तो भी टीम को प्लेऑफ का टिकट मिल जाएगा। वहीं, अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद नैनीताल एसजी पाइपर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भी अगले 2 मैच में से एक मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में संन्यास का फैसला वापस लेंगे रोहित शर्मा? कप्तान ने खुद दिया जवाब
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, भड़क उठे फैंस
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
3 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
4 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
6 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
6 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
7 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
7 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
8 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines