Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो गया है, जहां टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पिथौरागढ़ हरिकेन ने हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास को चार विकेट से मात दी। पिथौरागढ़ की जीत के हीरो नीरज राठौर रहे, जिन्होंने 49 गेंदों पर 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा विजय शर्मा ने भी आखिरी ओवरों में 22 गेंदों पर ही 50 रन जड़कर टीम को जीत दिलाने में मदद की। उन्हें इस जोरदार पारी के लिए मैच का बेस्ट खिलाड़ी भी चुना गया।
हरिद्वार ने पहले खेलते हुए बनाए 195 रन
मैच में हरिद्वार ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने पिथौरागढ़ के खिलाफ निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान रवि कुमार समर्थ ने सिर्फ 39 गेंदों पर 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल रहे। उनके अलावा सौरभ चौहान ने सिर्फ 15 गेंदों पर 46 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ये 3 अनकैप्ड खिलाड़ी RCB के टारगेट पर, एक तो दलीप ट्रॉफी का स्टार
सौरभ रावत ने खेली 31 रनों की पारी
पहले मैच में टीम को जीत दिलाने वाले सौरभ रावत ने आज 19 गेंदों पर तेजतर्रार 31 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। पिथौरागढ़ के लिए कप्तान आकाश मधवाल समेत पांच खिलाड़ियों ने एक-एक विकेट झटका। इसमें मधवाल के अलावा शिवम गुप्ता, रोहित डंगवाल, सन्नी कश्यप और आर्यन चौधरी का नाम शामिल है।
नीरज राठौर और विजय शर्मा की जोड़ी ने किया कमाल
हैदराबाद से मिले 196 रनों के टारगेट के जवाब में पिथौरागढ़ के लिए आदित्य नीठणी और हितेश नहुला ने पारी का आगाज किया। यहां आदित्य अपना खाता भी नहीं खोल सके और प्रशांत भाटी के शिकार बने। टीम ने 13 ओवरों में ही शुरुआती चार विकेट गंवा दिए थे और यहां से टीम की जीत मुश्किल नजर आ रही थी। लेकिन यहां से नीरज राठौर और विजय शर्मा ने टीम की जीत की आधारशिला रखी। दोनों की बैटिंग के दम पर पिथौरागढ़ ने 19.3 ओवरों में छह विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: UPL 2024 के पहले मैच इन 2 खिलाड़ियों ने बरपाया कोहराम, IPL में बरस सकता है पैसा
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines