Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में आज (21 सितंबर) को पिथौरागढ़ हरिकेंस का सामना नैनीताल निंजास से हुआ। इस मैच में नैनीताल निंजास ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही नैनीताल निंजास ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पिथौरागढ़ ने नैनीताल को 158 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे उन्होंने 6 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया।
नैनीताल निंजास ने दिखाया दम
159 रन के स्कोर का पीछा करते हुए नैनीताल निंजास की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने अपना पहला विकेट 33 रन पर ही खो दिया था। अवनीश सुधा 20 रन बनाकर आकाश मधवाल का शिकार बने। इसके बाद कप्तान आकाश मधवाल ने पिछले मैच के हीरो प्रियांशु खंडूरी को आउट किया। उन्होंने 26 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली।
वहीं, भानु प्रताप ने 28 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। उन्होंने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया था। उनके आउट होने के बाद हर्ष राणा और आरूष ने टीम जीत दिला दी। हर्ष राणा ने 22 गेंदों पर 28 रन बनाए, जबकि आरूष ने 5 गेंदों पर 12 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पिथौरागढ़ हरिकेंस के लिए कप्तान आकाश ने 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
पिथौरागढ़ हरिकेंस के बल्लेबाजों ने किया निराश
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पिथौरागढ़ हरिकेंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। शिवम अरोड़ा 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनके आउट होने के बाद नीरज राठौर, विजय शर्मा और विशाल कश्यप भी जल्द आउट हो गए। टीम ने एक समय पर 105 रन पर ही 7 विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद सनी कश्यप ने 11 गेंदों पर 27 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। नैनीताल निंजास के लिए भानु प्रताप सिंह 17 रन देकर 4 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines