Uttarakhand Premier League 2024: 15 सितंबर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। इस लीग में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। इस टूर्नामेंट में पिथौरागढ़ हरिकेंस, यूएसएन इंडियंस, देहरादून वॉरियर्स, हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास, नैनीताल एसजी पाइपर्स और मसूरी थंडर्स टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार देहरादून वॉरियर्स की कप्तानी आदित्य तारे कर रहे हैं। आदित्य तारे आईपीएल में मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
जानें कौन हैं आदित्य तारे
आदित्य तारे घरेलू क्रिकेट में एक जाना-माना नाम हैं। वो मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं। इस समय वो उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है। इसके अलावा अगर आईपीएल की बात करें तो वो दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद खेल चुके हैं। उन्होंने 2014 में राजथान रॉयल्स के खिलाफ छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाया था।
ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Premier League 2024: ओपनिंग सेरेमनी में रंग जमाएगा ये मशहूर पंजाबी सिंगर, बिखेरेगा अपने सुरों का जलवा
अगर उनके करियर की बात करें तो फर्स्ट कलास क्रिकेट में उन्होंने 95 मैचों की 160 पारियों में 37.44 की औसत से 5467 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 34 अर्धशतक निकले हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 86 मैचों की 77 पारियों में 38.58 की औसत से 2392 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 17 अर्धशतक बनाए हैं।
कुछ ऐसा रहा है आईपीएल में रिकॉर्ड
आदित्य तारे ने 35 आईपीएल मैचों की 28 पारियों में 14.12 की औसत से 339 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक फिफ्टी भी बनाई है। आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 124.17 का रहा है। उन्हें आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगाए गए सिक्स के लिए ही याद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: UPL 2024: मुंबई इंडियंस के 2 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी, यहां देखें कप्तानों की पूरी लिस्ट
दरअसल, इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 190 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस स्कोर को 14.3 में ही हासिल करना था। मुंबई ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में आदित्य तारे ने पहली ही गेंद पर छक्का लगा कर टीम को जीत दिला दी थी।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines