Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में सोमवार (16 सितंबर) को देहरादून दबंग और नैनीताल निंजा के बीच मैच हुआ। इस मैच में देहरादून दबंग ने नैनीताल निंजास को 37 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देहरादून ने 196 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। जवाब में नैनीताल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। यह इस सीजन में देहरादून दबंग की पहली जीत है।
नैनीताल के बल्लेबाजों ने किया निराश
197 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी नैनीताल टीम की शुरुआत कुछ खा नहीं रही और प्रियांशु 6 रन बना आकर आउट हो गए। वहीं, अवनीश ने 22 गेंदों में 33 रन पर बनाए। उनके आउट होने के बाद नैनीताल की पारी बिखर गई। टीम ने 70 रन के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट खो दिए थे। इसके बाद प्रतीक पांडे ने 32 गेंदों में 57 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। देहरादून के लिए सत्यम बालियान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा दीपक कुमार ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए।
संस्कार रावत ने मचाया धमाल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून की टीम की शुरुआत शानदार रही। टीम के सलामी बल्लेबाज संस्कार रावत और वैभव भट्ट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 जोड़े। वैभव भट्ट 22 रन बना कर आउट हो गए।
उनके आउट होने के बाद आंजनेय सूर्यवंशी और संस्कार रावत ने टीम को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। इस दौरान संस्कार रावत ने 51 गेंदों में 73 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। अंत में दीक्षांशु नेगी ने 15 गेंदों में 38 रन की पारी खेल कर टीम का स्कोर 196 रन पहुंचा दिया।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines