हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UPL 2024: फाइनल में इन 2 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, टूर्नामेंट में जड़ चुके हैं सबसे ज्यादा रन

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में यूएसएन इंडियंस का सामना नैनीताल निंजास से होगा। इस मैच में दो खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने को लेकर रोमांचक जंग देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Priyanshu Khanduri and Yuvraj Chaudhary

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार को फाइनल मुकाबले में यूएसएन इंडियंस का सामना नैनीताल निंजास से होगा। इस मैच में सबकी निगाहें दो ऐसे खिलाड़ियों पर होंगी, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन कूटे हैं। हम यहां बात कर रहे हैं नैनीताल निंजास के प्रियांशु खांडूरी और यूएसएन इंडियंस के युवराज चौधरी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए होड़ देखने को मिलने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों के बीच बनाए गए रनों का अंतर सिर्फ आठ रनों का है।

प्रियांशु खांडूरी के नाम सबसे ज्यादा रन

सबसे पहले बात कर लेते हैं प्रियांशु की। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक पांच मैचों में 56.75 की जोरदार औसत से 227 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.26 का रहा है जबकि हाई-स्कोर 77 रहा है। प्रियांशु ने इस लीग में कई धमाकेदार पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रियांशु ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और 22 मैचों में 25.58 की औसत से 998 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और छह फिफ्टी शामिल हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

युवराज की औसत सबसे ज्यादा

उत्तराखंड प्रीमियर लीग में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूएसएन इंडियंस के युवराज चौधरी का नंबर आता है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के चार मैचों में 219 बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 73 का रहा है। उन्होंने भी प्रियांशु खांडूरी की तरह ही टूर्नामेंट में तीन फिफ्टी जड़ी हैं। युवराज ने अब तक टूर्नामेंट में 185.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जहां उनका हाई-स्कोर 78 रन है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola