Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के अब तक 5 मुकाबले हो चुके हैं। इसमें देहरादून दबंग्स की टीम अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। टीम ने अब तक 2 में से 1 मुकाबला जीता है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। दबंग्स के कप्तान आदित्य तारे हैं। जिन्होंने आईपीएल 2014 में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छक्का मारकर मैच जिताया था। आदित्य ने न्यूज 24 से खास बातचीत में अपने करियर पर बात की।
मेरे लिए वह सबसे बड़ा मोमेंट
आदित्य ने कहा- बहुत कम ऐसे मौके आते हैं, जब आप एक बॉल में मैच जिता पाओ। जिससे आपका पूरा सीजन बेहतरीन निकले। मेरे लिए वह सबसे बड़ा मोमेंट था। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छक्का मारकर मैच जिताया था। इस छक्के की बदौलत एमआई प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में कामयाब रही। एमआई की इस जीत के बाद आदित्य हीरो बन गए थे।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी ने UPL T20 League में उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, फिर भी नहीं मिली जीत
ऐसा चांस हमेशा फिफ्टी-फिफ्टी
आदित्य ने कहा- ये मेरी खुशनसीबी है कि मैं वो ऐतिहासिक मोमेंट जी पाया। वो एक यादगार लम्हा था। समझता हूं कि इस मामले में मैं लकी हूं क्योंकि ऐसा चांस हमेशा 50-50 होता है। भगवान की कृपा से वो मौका बना। इतने साल बाद भी जब उस मोमेंट को याद करता हूं तो गर्व होता है।
ये भी पढ़ें: UPL 2024: 1 जीत के साथ देहरादून वॉरियर्स ने प्वाइंट टेबल में लगाई लंबी छलांग, इन टीमों को पछाड़ा
फेवरेट बॉलर जसप्रीत बुमराह
इसके बाद आदित्य से रैपिड फायर राउंड में कई सवालों के जवाब पूछे गए। उन्होंने कहा- मेरे फेवरेट बैट्समैन सचिन तेंदुलकर हैं। जबकि बॉलर के तौर पर जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: UPL 2024: कौन हैं दीक्षांशु नेगी? 253.33 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, ताबड़तोड़ पारी से भरा रोमांच
अजीत अगरकर फेवरेट कप्तान
आदित्य तारे ने फेवरेट कप्तान अजीत अगरकर को बताया। उन्होंने इसकी खास वजह भी बताई। आदित्य ने कहा कि जब मैंने मुंबई के लिए 2012-13 में पहला सीजन खेला तो उस साल अजीत अगरकर कप्तान थे। हम वह टूर्नामेंट जीते थे। रणजी ट्रॉफी जीतना मेरे लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट है।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
26 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines