Usman Khawaja Statement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा को खेलते हुए देखा गया था। हालांकि इस सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि फिर भी टीम में उनको मौके मिलते रहे थे। हालांकि अब ये धाकड़ सलामी बल्लेबाज श्रीलंका के साथ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलता हुआ दिखाई देगा, जिसकी तैयारी भी ख्वाजा ने शुरू कर दी है। वहीं उस्मान ख्वाजा इस बात को भी स्वीकार कर रहे हैं कि वे रिटायरमेंट लेने के लिए तैयार हैं।
कब ले सकते हैं रिटायरमेंट?
उस्मान ख्वाजा का कहना है कि आने वाले समय में टीम में बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके लिए हम तैयार हैं। हालांकि वे अभी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय तक खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि “मैं ये भी जानता हूं कि बाहर निकलने का एक समय हो सकता है। अगर मैं अभी भी खेल रहा हूं और सेलेक्टर्स मुझे कहते हैं कि अब समय आ गया है तो मैं कहूंगा कि आप मुझे बताइएं और बाहर निकल जाऊंगा।” यानी उस्मान ख्वाजा श्रीलंका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के बाद रिटायरमेंट लेने का नहीं सोच रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- क्या Champions Trophy 2025 में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? सामने आया बड़ा अपडेट
एशेज सीरीज खेलना चाहते हैं ख्वाजा
अब उस्मान ख्वाजा श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि उन्होंने अगली एशेज सीरीज में खेलने की इच्छा जाहिर की है। ख्वाजा ने कहा कि मैं कम से कम अभी एशेज सीरीज खेलना चाहता हूं, मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मेरा शरीर अभी भी मेरा साथ दे रहा है और अच्छा महसूस कर रहा हूं।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ उस्मान ख्वाजा के बल्ले से महज एक ही अर्धशतक निकला था। उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा सिडनी टेस्ट में ख्वाजा ने 41 रन की पारी खेली थी। इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल के बाद जीता था। सिडनी टेस्ट को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली थी।
ये भी पढ़ें:- पेमेंट ना मिलने पर बगावत पर उतरे खिलाड़ी, बांग्लादेश प्रीमियर लीग की इस टीम ने ताक पर रखे नियम
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
1 hr ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
1 hr agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
2 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
3 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
3 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
4 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
4 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines