ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी पर लगा बड़ा आरोप, लिया जा सकता है एक्शन

Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के ऊपर फेक इंजरी का बहाना करके मैच छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है।

Usman Khawaja

Usman Khawaja

Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अब एक विवाद में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके ऊपर चोट का बहाना करके मैच में न खेलने का गंभीर आरोप लगा है। ख्वाजा ने चोट का हवाला देकर शेफील्ड शील्ड का मैच छोड़ दिया, जबकी ख्वाजा को इस दौरान एफ1 रेस में देखा गया। अब क्वीसलैंड के हेड ऑफ एलीट क्रिकेट जो डेव्स ने अब ख्वाजा पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

क्या बोले उस्मान ख्वाजा?

उस्मान ख्वाजा पर आरोप लगाते हुए जो डेव्स ने कहा “कोई हैमस्ट्रिंग की समस्या नहीं था और न ही ऐसा कोई कारण था कि वे शेफील्ड शील्ड का मैच नहीं खेल सकते थे। हमारे मेडिकल स्टाफ ने भी कहा था कि वे सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। ठीक रहते हुए भी उनका क्वीसलैंड के लिए न खेलना काफी निराशाजनक है। हमें इस बात से भी निराशा है कि उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच नहीं खेला था। अब हम उम्मीद करते हैं कि वे फाइनल मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

विज्ञापन

विज्ञापन

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रहे थे फ्लॉप

भारत के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा फ्लॉप साबित हुए थे। इस सीरीज के दौरान ख्वाजा के बल्ले से 10 पारियों में महज एक ही अर्धशतक निकला था। इसके अलावा ख्वाजा पांच पारियों में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। हालांकि फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा पर भरोसा कायम रखा और उनको श्रीलंका दौरे पर भी टीम में चुना गया था।

विज्ञापन

श्रीलंका दौरा ख्वाजा के लिए काफी शानदार रहा था। श्रीलंका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया था। पहले ही टेस्ट मैच में उस्मान ने बल्लेबाजी करते हुए 232 रन की पारी खेली थी। अब उस्मान ख्वाजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। डब्ल्यूटीसी का फाइनल जून में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ