पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Usman khan: पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान ने इतिहास रच दिया है। वह लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं।

Usman Khan

Usman khan:  पाकिस्तानी खिलाड़ी उस्मान खान ने इतिहास रच दिया है। उनके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। उन्होंने पाकिस्तान की लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उस्मान ने ये कारनामा प्रसिडेंट कप में हासिल किया। उन्होंने एहसाल एसोसिएट्स की ओर से खेलते हुए एसएनजीपीएल के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन

उस्मान खान बने नंबर 1 बल्लेबाज

उस्मान खान ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी की और 131 गेंदों में 200 रन पूरे कर लिए। हालांकि दोहरा शतक जमाने के बाद वह अगली ही गेंद पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह लिस्ट A क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सबसे तेज दोहरा शतक जमाने का रिकॉर्ड शारजील खान के नाम था। उन्होंने 133 गेंदों में दोहरा शतक जमाया था।

विज्ञापन

उस्मान ने इस मैच में 132 गेंदों में 201 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 13 छक्के अपने नाम किए। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

लिस्ट A में सबसे जयादा रन फखर जमान ने बनाए थे। उन्होंने 210 रनों की पारी खेली थी। इसके अलाला अबिद अली ने 209 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर मोहम्मद अली 200 रनों की पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। वहीं शारजील खान ने 206 रनों की पारी खेली थी। पांचवे बल्लेबाज खालिद लतीफ थे, जिन्होंने 204 रन बनाए थे। वहीं 6वें नंबर पर कामरान अकमल 200 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

उस्मान खान ने अब तक 10 लिस्ट A मैच में 93.14 की औसत के साथ 652 रन बना लिए हैं। उन्होंने 2 शतक अपने नाम कर लिए हैं। वहीं 46 टी-20 घरेलू मैच में उन्होंने 33.94 की औसत के साथ 1324 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक के अलावा 4 अर्धशतक ठोके हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ