T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए मेजबान अमेरिका टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेटर मोनांक पटेल को टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। इसके अलावा एरोन जोन्स उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होगी। टी20 विश्व कप 2024 में 20 टीमों के बीच 55 मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। USA को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड और कनाडा भी शामिल हैं।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए USA टीम
मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स (उप-कप्तान), एंड्रीज़ गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेथ्रालवकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर , शयान जहांगीर।
रिजर्व खिलाड़ी: गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्राईस्डेल, यासिर मोहम्मद।
गुजरात के रहने वाले हैं मोनांक
31 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज मोनांक पटेल टीम का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि मोनांक पटेल मूल रूप से भारत के गुजरात के रहने वाले हैं। वह गुजरात के लिए भी खेल चुके हैं। साल 2018 से वह अमेरिका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। उनका जन्म 1 मई 1993 को गुजरात के आणंद में हुआा। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वह गुजरात की ओर से अंडर-16 और अंडर-18 टीम में खेल चुके हैं। मोनांक को 2010 में अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिला था। 2018 में हुई ICC वर्ल्ड टी20 अमेरिकास क्वालिफायर टूर्नामेंट के 6 मुकाबलों में मोनांक ने 208 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 को छोड़कर बांग्लादेश लौटे मुस्तफिजुर रहमान, MS Dhoni ने दिया खास गिफ्ट
ये भी पढ़ें: SA vs PAK: साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी पाकिस्तान, यहां देखें सभी फॉर्मेट की सीरीज का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
14 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
30 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines