ICC banned Akhilesh Reddy for 8 years: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें 8 साल के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बैन कर दिया है. ICC की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने रेड्डी को भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तीन अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है. आईसीसी ने सोमवार, 3 अगस्त को प्रेस रिलीज कर इस बात की जानकारी दी है.
ICC ने अखिलेश रेड्डी पर क्यों लगाया 8 साल का बैन?
आईसीसी के प्रेस रिलीज के मुताबिक, 26 वर्षीय अखिलेश रेड्डी को ICC भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तीन मामलों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बाद उन्हें आठ साल के लिए सभी प्रकार के क्रिकेट से बैन लगा दिया गया है. अब वह अगले आठ सालों तक किसी भी स्तर पर क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.
अखिलेश रेड्डी को यह सजा यूएई में आयोजित 2025 अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट के दौरान भ्रष्टाचार से संबंधित है. यह बैन 21 नवंबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा, क्योंकि इसी दिन उन्हें पहली बार अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था.
किन नियमों का उल्लंघन करने पर लगा बैन?
ICC की एंटी-करप्शन यूनिट ने जांच के बाद अखिलेश रेड्डी को निम्नलिखित तीन गंभीर आरोपों में दोषी पाया गया है.
1. आर्टिकल 2.1.1 – मैच फिक्सिंग की कोशिश: रेड्डी ने अबू धाबी T10 लीग 2025 के दौरान मैच के नतीजे या खेल की परिस्थितियों को गलत तरीके से प्रभावित करने और फिक्स करने का प्रयास किया.
2. आर्टिकल 2.1.4 – दूसरे खिलाड़ी को फिक्सिंग के लिए उकसाना: उन्होंने एक अन्य क्रिकेटर को भी मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, उसे बहकाया और इस गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.
3. आर्टिकल 2.4.7 – जांच में बाधा डालना: जांच के दौरान रेड्डी ने अपने मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण मैसेज और अन्य डिजिटल सबूत डिलीट कर दिए, ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके.
ये भी पढ़ें- शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका दौरे पर ऐसा करते ही बनाएंगे दो बड़े रिकॉर्ड
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला 2025 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित अबू धाबी T10 टूर्नामेंट से जुड़ा है. इस प्रतियोगिता के दौरान भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी की जिम्मेदारी एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ICC की एंटी-करप्शन यूनिट को सौंपी थी.
जांच में सामने आया कि अखिलेश रेड्डी ने मैच फिक्सिंग की कोशिश की, एक अन्य खिलाड़ी को भी इसमें शामिल करने का प्रयास किया और बाद में सबूत मिटाकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की. इन आरोपों के साबित होने के बाद ICC ने उन पर 8 साल का बैन लगा दिया.
अखिलेश रेड्डी ने खेले हैं सिर्फ 4 T20I मैच
अखिलेश रेड्डी ने अप्रैल 2025 में अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अमेरिका के लिए अब तक सिर्फ चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. इस साल भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में फंसने वाले वह अमेरिका के दूसरे इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं. इससे पहले अमेरिकी बल्लेबाज एरॉन जोन्स पर भी 2023-24 सीजन में बारबाडोस के Bim10 टूर्नामेंट के दौरान ICC के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबन और प्रतिबंध लगाया गया था. ICC के इस फैसले एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि मैच फिक्सिंग या भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी अब आई सामने, BCCI को बनाना होगा मास्टर प्लान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines