USA vs NED: लगातार 2 हार के बाद यूएसए ने वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीत, नीदरलैंड्स को 93 रनों से हराया

USA vs NED T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 13 फरवरी को यूएसए और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में यूएसए ने नीदरलैंड्स को 93 रनों से हराकर वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल कर ली.

Cricket News - 2026-02-13T221351.013

USA vs NED T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नंबर 21 यूएसए और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया. यूएसए ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि नीदरलैंड्स को हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले यूएसए को भारत और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था. यूएसए की ओर से सैतेजा मुक्कमल्ला ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा शुभम रंजने ने 48 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स को हार का सामना करना पड़ा. अमेरिका ने 93 रनों से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

यूएसए ने बनाया था विशाल स्कोर

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मोनांक पटेल ने 22 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली, जबकि शयान जहांगीर ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए थे. इसके अलावा सैतेजा मुक्कमल्ला ने 51 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली थी. वहीं, शुभम रंजने ने 24 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली थी. इस तरह यूएसए ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे. नीदरलैंड्स की ओर से बास डे लीड ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

103 रनों पर सिमटी नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स 16 ओवर में 103 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सबसे ज्यादा रन बास डे लीड ने बनाए. उन्होंने 17 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली थी. नीदरलैंड्स को इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने 7 गेंदों में 3 रन बनाए, जबकि मैक्स ओ डाउड के बल्ले से 11 गेंदों में 13 रन निकले. इसके अलावा स्कॉट एडवर्ड्स ने 14 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली थी. वहीं, रोएलॉफ वैन डेर मेरवे ने 11 गेंदों में 10 रन बनाए.

यूएसए की ओर से हरमीत सिंह ने 4 ओवर में 21 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा शेडली वैन शाल्कविक ने 2.5 ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ