US Open 2024 Men Singles Final : यूएस ओपन के पुरुष एकल फाइनल में इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को हराकर इतिहास रच दिया है। अब जैनिक सिनर यूएस ओपन जीतने वाले इटली के पहले पुरुष प्लेयर बन गए हैं। इसके साथ ही अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज का यूएस ओपन जीतने का सपना भी टूट गया। 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक चले इस मैच में सिनर का दबदबा देखने को मिला था।
ऐसा रहा मैच का हाल
जैनिक सिनर और टेलर फ्रिट्ज के बीच यूएस ओपन 2024 का फाइनल 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक चला। फाइनल मुकाबले को वर्ल्ड नंबर-1 इटली के सिनर ने 6-3, 6-4 और 7-5 से अपने नाम कर लिया। सिनर ओवरऑल इटली के दूसरे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले इटली की फ्लाविया पैनेटा ने साल 2015 में महिला सिंगल्स के फाइनल में रॉबर्टा विंसी को हराकर पहला यूएस ओपन का खिताब जीता था।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: इन 3 गेंदबाजों पर IPL ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश, लग सकता है बड़ा दांव
बता दें, जैनिक सिनर का ये दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इसी साल जैनिक सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था। सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के फाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराकर पहला ग्रैंड स्लैम जीता था। इस मुकाबले में जैनिक ने डेनिल ने 3-6, 3-6, 6-4, 6-4 और 6-3 से हराया था।
दूसरी तरफ अमेरिका के वर्ल्ड नंबर-12 टेलर फ्रिट्ज के पास इस बार अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का मौका था, लेकिन वे कामयाब नहीं पाए। साल 2003 के बाद से यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स में कोई खिलाड़ी खिताब को जीत नहीं पाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस स्टार प्लेयर की अनदेखी, काम नहीं आया दलीप ट्रॉफी का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
44 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines