Urvil Patel Suryakumar Yadav: 27 नवंबर की तारीख उर्विल पटेल के क्रिकेट करियर को चार चांद लगा गई। उर्विल ने 22 गज की पिच पर वो कारनामा कर डाला, जो टी-20 क्रिकेट इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। इंदौर में उर्विल ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि भारतीय क्रिकेट में उनका रातोंरात नाम हो गया। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलते हुए उर्विल ने सिर्फ 28 गेंदों पर शतक ठोक डाला। इस फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे तेज सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड भी उर्विल के नाम हो गया। वहीं, उर्विल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दूसरा सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उर्विल के बल्ले से निकली ऐतिहासिक पारी के पीछे सूर्यकुमार यादव की एक सलाह का अहम रोल रहा, जिसका खुलासा खुद युवा बल्लेबाज ने किया है।
सूर्या की सलाह ने बदल डाला गेम
उर्विल पटेल ने तूफानी शतकीय पारी खेलेने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया, “मैं सूर्या भाई से आईपीएल के दौरान मिला। मैं उनके पास गया और उनकी जमकर तारीफ की। वह काफी खुश हुए। उन्होंने अपना हाथ मेरे कंधे पर रखते हुए कहा कि चल बात करते हैं। सूर्या भाई ने मुझे ढेरों बैटिंग टिप्स दिए। उन्होंने कहा, “बिंदास खेलने का, बॉल को देखना, लेकिन पहले बॉलर और उसके एक्शन को देखना। उसके बाद गेंदबाज के हाथ और फिंगर मूवमेंट को देखना। इसके साथ ही हमेशा कॉन्फिडेंट रहो। अपने आप को हमेशा बैक करो।” मैं जब भी बल्लेबाजी करने जाता हूं, तो उनके कहे हुए शब्दों को याद करता हूं। हम दोनों ही एक तरह की अप्रोच से खेलते हैं और हमें इससे फर्क नहीं पड़ता है कि गेंदबाज कौन है।”
तूफानी शतक के पीछे का राज
उर्विल ने अपने तूफानी शतक को लेकर बातचीत करते हुए बताया, “मैं क्रीज पर एकदम नॉर्मल होकर गया था और अपना नेचुरल गेम खेलने की कोशिश कर रहा था। जब मैंने देखा कि कुछ कमजोर गेंदें आ रही हैं, तो मैंने दमदार शॉट्स खेलने शुरू किए। बॉल बल्ले से काफी अच्छे से मिडिल हो रही थी, जिसकी वजह से मुझे कॉन्फिडेंस मिला। मुझे मजा आ रहा था और इसके बाद मैंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलना शुरू कर दिया।” उर्विल ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। पंत ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए 32 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। उर्विल ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन की नाबाद पारी खेली, जिसके बूते गुजरात ने 156 रन के लक्ष्य को सिर्फ 10.2 ओवर में हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
23 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
57 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines