Urvil Patel Century: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में बुधवार को गुजरात के उर्विल पटेल ने इतिहास रच दिया है, जहां उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ 35 गेंद का सामना कर 322 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 113 रन बटोरे। इस पारी के दम पर उन्होंने टी-20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। उनकी इस पारी में सात चौके और 12 छक्के शामिल रहे।
उर्विल ने तोड़ा पंत का रिकॉर्ड
उर्विल पटेल ने मैच में टी-20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक भी बनाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंदौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड में त्रिपुरा के खिलाफ यह पारी खेली। उनसे पहले ऋषभ पंत ने 2018 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिए 32 गेंदों में शतक बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। पटेल का शतक टी-20 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। उनसे पहले एस्टोनिया के साहिल चौहान ने इस साल की शुरुआत में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक बनाया था।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान में छिड़ा ‘घमासान’, क्या छिन जाएगी मेजबानी?
कौन हैं उर्विल पटेल?
बड़ौदा के मेहसाणा के रहने वाले उर्विल ने 2018 में राजकोट में मुंबई के खिलाफ टी-20 मैच के जरिए बड़ौदा के लिए डेब्यू किया था। उसी साल उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में भी कदम रखा। लेकिन रणजी ट्रॉफी के पिछले एडीशन में डेब्यू करने से पहले उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने में छह साल लग गए। गुजरात टाइटंस ने 2023 सीजन के लिए उर्विल को 20 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे उर्विल
गुजरात द्वारा रिलीज किए जाने के बाद इस बार हुए मेगा ऑक्शन में उनको लेकर किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसकी वजह से वो अनसोल्ड रह गए। उन्होंने अब तक 44 टी-20 मैचों में 23.52 की औसत और 164.11 की स्ट्राइक रेट से 988 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम एक शतक और चार फिफ्टी हैं।
यह भी पढ़ें: विराट नहीं बने कप्तान तो इस खिलाड़ी को मिल सकती है RCB की कमान, गेंद-बल्ले दोनों से करता है धमाल
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
13 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
17 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
51 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines