UPL 2025: उत्तराखंड में भी अब क्रिकेट का जोरदार रोमांच देखने को मिलेगा. 27 सितंबर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें राज्य के कई खिलाड़ी अपना दम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. उत्तराखंड प्रीमियर लीग का ये दूसरा सीजन है और इस बार 7 टीमें अपना जलवा बिखेरेंगी. इस लीग में युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ राज्य के अनुभवी खिलाड़ी भी खेलेंगे. लीग में हर किसी की नजरें इस बार देहरादून वॉरियर्स के मयंक मिश्रा पर होगी. उन्होंने लीग के पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया था तो वहीं घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े भी कमाल के हैं.
पिछले सीजन मयंक ने मचाया था धमाल
मयंक मिश्रा उत्तराखंड प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में नैनीताल निंजास की तरफ से खेल रहे थे. उन्होंने टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने खेले 6 मैचों में 210 रन बनाए थे और वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल थे. इसी के साथ गेंदबाजी से भी धमाल मचाते हुए 8 विकेट झटके थे. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन एक मैच में 28 रन देकर 3 विकेट था. 34 साल के हो चुके मयंक पर इस बार भी हर किसी की नजरें होंगी.
घरेलू क्रिकेट में है कमाल का रिकॉर्ड
घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड की तरफ से खेलते हुए उनके आंकड़े बेहद ही शानदार हैं. साल 2018-19 में उन्होंने उत्तराखंड के लिए डेब्यू किया था. अब तक खेले 33 फर्स्ट क्लास मैचों में वो 116 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल भी हासिल किया है.
देहरादून वॉरियर्स का पूरा स्क्वाड
युवराज चौधरी (आइकॉन), संस्कार रावत, देवेन्द्र बोरा, मयंक मिश्रा, आंजनेय सूर्यवंशी, हर्ष राणा, सागर रावत, आदित्य रावत, रक्षित रोही, आदित्य नैथानी, समरथ सेमवाल, रितिक दुहून, योगेश कांडपाल, शिवम गुप्ता, प्रांजल सिंह रायकवाल, शौर्य प्रताप सिंह, हर्षित पालीवाल, नवीन कुमार सिंह.
ये भी पढ़िए- ICC latest T20 Ranking: 12 छक्के कूटकर अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, आईसीसी रैंकिंग में ऐसे बजा डंका
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
4 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines