Champions Trophy 2025: साल 2025 में पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है। इसी बीच चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान आ सकता है। इस दौरान वो PCB के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के संभावित कार्यक्रम पर भी बात कर सकते हैं। हालांकि अभी तक पीसीबी को इस दौरे को लेकर कोई भी सूचना नहीं दी गई है। बोर्ड को अभी तक यह नहीं बताया है कि कितने अधिकारी आ रहे हैं और वे किस विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि पीटीआई के अनुसार, वो पीसीबी से चैंपियंस ट्रॉफी के संभावित कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं।
पीसीबी भेज चुका हैं चैंपियंस ट्रॉफी का संभावित कार्यक्रम
कुछ समय पहले पीसीबी ने ICC को संभावित कार्यक्रम भेजा था। इसमें उन्होंने टीम इंडिया के अभी मैच लाहौर में कराने की बात कही थी। जानकारी के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले देशों ने भी इस कार्यक्रम को देख लिया है। लेकिन इसे घोषित करने से पहले अभी इस पर कुछ काम किया जाना बाकी है।
ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Premier League 2024: ओपनिंग सेरेमनी में रंग जमाएगा ये मशहूर पंजाबी सिंगर, बिखेरेगा अपने सुरों का जलवा
भारत को लेकर बना हुआ है संशय
जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया पाकिस्तान में खेलेगी या नहीं, इस पर आखिरी फैसला इंडियन गवर्नमेंट का होगा। इस वजह से भी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को लेकर बात की जा सकती है। बता दें कि आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थलों कराची, लाहौर और रावलपिंडी में चल रहे काम का निरीक्षण करेगा।
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पीसीबी इन मैदानों को बेहतर बनाने के लिए काम करा रहा है। आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल इस दौरे पर सुरक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा। इसके अलावा वो प्रसारण व्यवस्था, टीमों के रहने की जगह और यात्रा की प्लानिंग की समीक्षा भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: UPL 2024: मुंबई इंडियंस के 2 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी, यहां देखें कप्तानों की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
31 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines