IND vs ZIM: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. इसके बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. आयरलैंड और इंग्लैंड में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए थे. बीसीसीआई शर्मनाक हार के बाद रिव्यू मीटिंग करने का फैसला किया था. अब इस मीटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
कब होगी मीटिंग?
आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. हार का सिलसिला इंग्लैंड में भी जारी रहा. इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया, जबकि सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. इसके बाद भारतीय टीम को 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. अब इस हार के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रिव्यू मीटिंग करने की बात कही थी. हालांकि अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगस्त के शुरुआती दिनों में ही बोर्ड ये रिव्यू करेगा. इसमें सिर्फ आयरलैंड और इंग्लैंड के अलावा जिम्बाब्वे दौरे के प्रदर्शन का भी विश्लेषण होगा. जिम्बाब्वे दौरे पर भारत ने सीरीज फिलहाल अपने नाम कर ली है.
किस पर होगा एक्शन?
रिव्यू मीटिंग को लेकर दावा किया जा चुका है कि कप्तान और कोच पर एक्शन नहीं होगा. लेकिन टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के भविष्य पर चर्चा हो सकती है. टीम के कुछ स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो रहा है. कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फील्डिंग कोच टी दिलीप और असिस्टेंट कोच रायन टेनडेश्काटे का सफर टीम के साथ खत्म हो रहा है. अब बीसीसीआई की मीटिंग में क्या बदलाव होने वाला है. ये तो मीटिंग के बाद ही पता लगेगा.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines