UP T20 League: यूपी टी20 लीग 2024 में शुक्रवार को कानपुर सुपरस्टार्स का मुकाबला नोएडा सुपर किंग्स से हुआ। इस मैच में कानपुर कानपुर सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की है। 120 रन के स्कोर का पीछा करते हुए कानपुर ने 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
कानपुर सुपरस्टार्स ने दिखाया दम
120 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद आशियान 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शोएब सिद्दीकी और आदर्श सिंह ने पारी को संभाला। आदर्श 31 गेंदों में 25 रन बना आकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद कप्तान समीर रिज़वी ने पारी को संभाला। समीर रिज़वी ने 33 रन की पारी खली। उनके आउट होने के बाद शोएब सिद्दीकी ने टीम को जीत दिला दी।
नोएडा सुपरकिंग्स के बल्लेबाज हुए फेल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा सुपरकिंग्स की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 119 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मोहम्मद शरिम ने 20 गेंदों में 37 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक चौका और 4 छक्के लगाए। कानपुर सुपरस्टार्स के लिए मोहसिन खान ने धमाल मचा दिया। उन्होंने 27 रन देकर 2 विकेट लिया। उनके अलावा मुकेश कुमार ने भी 2 विकेट लिए। जबकि अंकुर मलिक, शुभमन मिश्रा, आकिब खान, विनीत ने एक-एक विकेट लिए।
ये भी पढ़ें;- ICC चेयरमैन पद के चुनाव में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जय शाह का किया समर्थन या विरोध? देखें रिपोर्ट
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
कानपुर सुपरस्टार्स:
समीर रिज़वी (कप्तान) , शौर्य सिंह, शुभम मिश्रा, अंकुर मलिक, आकिब खान, मुकेश कुमार, मोहसिन खान, विनीत पंवार, शोएब सिद्दीकी, मोहम्मद आशियान, आदर्श सिंह
नोएडा सुपरकिंग्स
आदित्य शर्मा, मोहम्मद अमान, काव्या तेवतिया, नीतीश राणा (कप्तान), मिर्जा आलम, प्रशांत वीर, पीयूष चावला, मोहम्मद शरीम, नमन तिवारी, कार्तिकेय यादव, अजय कुमार
ये भी पढ़ें;- रोहित शर्मा की बढ़ी टेंशन! बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर पूर्व दिग्गज की बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 min agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
17 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
50 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
54 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines