UP T20 League 2024 Swastik Chikara: देश में इस समय दो प्रीमियर लीग चल रही हैं। एक तरफ दिल्ली प्रीमियर लीग के चर्चें हैं तो दूसरी तरफ यूपी टी20 लीग में भी युवा खिलाड़ियों ने सबका ध्यान ध्यान खींचा है। दिल्ली प्रीमियम लीग में प्रियांश आर्य और आयुष बडोनी पर नजर टिकी हुई है। इसी बीच मेरठ मावेरिक्स के स्वास्तिक चिकारा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने अभी तक इस लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल में नीलामी के दौरान उन पर बड़ी बोली लग सकती है।
एक पारी में ही लगा दिए 10 छक्के
2 सितंबर को काशी रुद्रास और मेरठ मावेरिक्स के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में स्वास्तिक चिकारा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान का खींचा था। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 85 रन पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 314.81 का था।
अगर इस सीजन में स्वास्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों मे 50.20 की औसत से 251 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232.41 का रहा है। उन्होंने 3 फिफ्टी भी बनाई है। उन्होंने इस सीजन में 26 छक्के भी लगाए हैं।
आईपीएल में हैं दिल्ली की टीम का हिस्सा
स्वास्तिक चिकारा को DC की टीम ने 20 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा था। लेकिन उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला था। ऐसे में इस बार उनके प्रदर्शन पर सभी टीमों की निगाह होगी। स्वास्तिक चिकारा एक सलामी बल्लेबाज हैं और पार्ट टाइमर स्पिनर भी हैं।
आईपीएल में लग सकती है बड़ी बोली
इस साल के अंत में आईपीएल के मेगा ऑक्शन होने हैं। इस बार कई युवा खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। इस लिस्ट में एक नाम स्वास्तिक चिकारा का भी है। स्वास्तिक चिकारा ने घरेलू क्रिकेट और यूपी T20 लीग में खुद को साबित किया है। वो किसी भी टीम के लिए एक फैक्टर हो सकते हैं। वो तेजी से रन बना सकते हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वो गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines