UP T20 League 2025: इन दिनों भारत में कई अलग-अलग टी20 लीग खेली जा रही है, जिसमें से एक है यूपी टी20 लीग। यूपी टी20 लीग 2025 का 19वां मैच कानपुर सुपरस्टार्स और काशी रुद्रास के बीच खेला गया। इस मैच में कानपुर सुपरस्टार्स के 20 साल के बल्लेबाज ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया। शुरुआत इस युवा बल्लेबाज ने काफी धीमी की थी, लेकिन डेथ ओवर्स में इस बल्लेबाज ने गेंदबाजों की जो धुनाई की वो देखने लायक रहा। शतक लगाकर इस खिलाड़ी ने कानपुर सुपरस्टार्स की जीत में अहम भूमिका निभाई।
आदर्श सिंह ने 54 गेंदों पर ठोका शतक
19वें मैच में कानपुर सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए थे। इस दौरान कानपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आदर्श सिंह ने 54 गेंदों पर शतक ठोक तहलका मचा दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 12 छक्के और 5 चौके निकले थे। बल्लेबाजी के दौरान पहली 35 गेंदों का सामना करते हुए आदर्श ने 38 रन बनाए थे, लेकिन बाद की 19 गेंदों पर इस युवा बल्लेबाज ने 10 छक्के लगाते हुए 75 रन ठोके थे। इसके अलावा कप्तान समीर रिजवी ने 24 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली थी।
महज 70 रनों पर ढेर हुई काशी रुद्रास
इस मैच को जीतने के लिए काशी रुद्रास के सामने 199 रनों का लक्ष्य था, लेकिन खराब बल्लेबाजी के चलते पूरी टीम 15 ओवर में महज 70 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। काशी रुद्रास के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशोवर्धन सिंह ने बनाए थे, उनके बल्ले से 24 रन निकले थे।
वहीं कानपुर सुपरस्टार्स की तरफ से काफी खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। गेंदबाजी करते हुए शुभम मिश्रा ने 3 ओवर में महज 6 रन देकर 5 विकेट चटकाए। शुभम अकेले आधी काशी रुद्रास की टीम पर भारी पड़े। इसके अलावा अंकुर शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए थे। जिसके चलते कानपुर सुपरस्टार्स ने इस मैच को 128 रनों से जीत लिया था। वहीं काशी रुद्रास की ये इस सीजन की पहली हार है।
ये भी पढ़ें:-सुनील गावस्कर ने विदेशी क्रिकेटर्स को लगाई लताड़, सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines