UP T20 League 2024 Who is Zeeshan Ansari: उत्तर प्रदेश टी-20 लीग (UP T20 League) में कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। ये वो खिलाड़ी हैं, जो बड़े मंच पर छा जाने के लिए तैयार हैं। एक ऐसे ही प्लेयर ने रिंकू सिंह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है। हम बात कर रहे हैं मेरठ मेवरिक्स के लिए खेल रहे गेंदबाज जीशान अंसारी की। जीशान ने अब तक खेले गए लीग के 7 मुकाबलों में 7.09 की इकोनॉमी से 17 विकेट चटका डाले हैं। वह लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। आइए जानते हैं ये प्रतिभाशाली गेंदबाज कौन है?
अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुके हैं जीशान
नवाबों के शहर लखनऊ से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी जीशान अंसारी दाएं हाथ से बल्लेबाजी और लेगब्रेक गुगली गेंदबाजी करते हैं। वह उत्तर प्रदेश और इंडिया अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं। जीशान ने फर्स्ट क्लास के 5 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। जीशान ने 6 अक्टूबर 2017 को रणजी ट्रॉफी में यूपी के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वह रणजी ट्रॉफी 2019-20 में यूपी के स्टार खिलाड़ी रह चुके हैं। इससे पहले वह 2016 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। जीशान इसके अलावा बल्ले से भी योगदान दे चुके हैं। साल 2015 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ट्राय नेशन अंडर-19 टूर्नामेंट में 34 रन ठोक बल्ले से योगदान दिया था।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले द्रविड़ ने जब कर डाली छक्कों की बारिश, खोल दिए गेंद के धागे
इस तरह पूरा किया क्रिकेट का सपना
जीशान के पिता नईम अंसारी लखनऊ के आईटी चौराहे पर टेलरिंग की दुकान चलाते थे। जीशान ने आर्थिक परेशानियों से जूझते हुए अपने जूनून को पूरा किया है। वह बचपन से ही गेंद को घुमाने की कला में माहिर रहे। उनके कोच गोपाल सिंह ने उन्हें गुगली का हुनर देकर इस जुनून को पूरा करने में मदद की। जीशान यूट्यूब पर शेन वॉर्न के वीडियो देखा करते थे। अब वे उन्हीं की तरह गेंदबाजी करते नजर आते हैं। हाल ही में कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाफ जीशान ने 5 विकेट चटकाकर तहलका मचा दिया था। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अभी वे पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: मुशीर खान ने सेंचुरी ठोक मचाया गदर, भाई सरफराज खान का रिएक्शन वायरल
क्या आईपीएल में मिलेगा मौका?
जीशान की शानदार लेग ब्रेक गेंदबाजी बल्लेबाजों को चकित कर रही है। कहा जा रहा है कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सकता है। जीशान ने अभी तक आईपीएल डेब्यू नहीं किया है। बता दें कि रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स की टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक खेले गए अपने 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं। टीम 12 पॉइंट और +2.434 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हुआ T20 वर्ल्ड कप का विजेता खिलाड़ी, शुरू की राजनीतिक पारी
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
9 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
40 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
43 mins ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
1 hr agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
1 hr agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
1 hr ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines