UP T20 League 2024: उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे इसमें रोमांच बढ़ता जा रहा है। लीग में ज्यादातर टीमें अपने 10 मुकाबले खेल चुकी हैं। मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस की टीम प्लेऑफ में भी पहुंच चुकी है। मेरठ की टीम 11 सितंबर को ये मुकाबला खेलेगी। जबकि दूसरे मुकाबले के लिए गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच जंग चल रही है। यूपी टी-20 लीग में कई बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन से दंग करते नजर आ रहे हैं। लीग में दो बल्लेबाजों ने शतक ठोक गदर मचाया है। उन्होंने आईपीएल के अगले सीजन से पहले अपनी दावेदारी ठोक दी है।
स्वास्तिक चिकारा और आर्यन जुयाल की शानदार बल्लेबाजी
हम बात कर रहे हैं स्वास्तिक चिकारा और आर्यन जुयाल की। जहां चिकारा ने मेरठ मेवरिक्स की ओर से खेलते हुए नाबाद 114 रन की पारी खेली तो वहीं गोरखपुर लायंस के आर्यन जुयाल ने नाबाद 104 रन बनाए। लीग में अब इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने शतक ठोका है। खास बात यह है कि चिकारा इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 53.87 के औसत से 431 रन जड़े हैं। बता दें कि स्वास्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2024 सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि वे एक भी मुकाबला नहीं खेल सके। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: हरदीप सिंह ने बचाई गोरखपुर लायंस की लाज, वरना 100 रन भी नहीं बना पाती टीम
एमआई से जुड़ चुके हैं आर्यन जुयाल
वहीं आर्यन जुयाल की बात की जाए तो वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें पिछले साल 15वें सीजन से पहले नीलामी में 20 लाख में खरीदा गया था। हालांकि वह एक भी मैच नहीं खेल सके। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले युवा विकेटकीपर आर्यन जुयाल के नाम पहले से ही प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए शतक दर्ज हैं। वह भारत की 2018 U19 विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि मेगा ऑक्शन में उन पर पैसों की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: प्लेऑफ के लिए 2 टीम पक्की, 10 अंक के साथ भी एक टीम पर मंडरा रहा खतरा
ये हैं टॉप-5 रन स्कोरर
टॉप-5 रन स्कोरर की बात की जाए तो आर्यन जुयाल के अलावा दूसरे स्थान पर समीर रिजवी हैं। समीर ने 9 मैचों में 40.55 के औसत से 365 रन बनाए हैं। समर्थ सिंह 10 मैचों में 277 रन जड़कर तीसरे स्थान पर काबिज हैं। चौथे स्थान पर अक्षदीपनाथ हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 272 रन ठोके हैं। पांचवें स्थान पर आदर्श सिंह का नाम दर्ज है। आदर्श ने 9 मैचों में 249 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: इन 3 गेंदबाजों पर IPL ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश, लग सकता है बड़ा दांव
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines