UP T20 League 2024: इस साल के आखिरी में आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। इस बार सभी टीमें घरेलू टी20 लीग के खिलाड़ियों पर भी काफी ज्यादा ध्यान दे रही हैं। यूपी टी20 लीग 2024 में भी कई युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल हमेशा ही ऐसे युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जानी जाती है। तो आइये जानते हैं कि आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल यूपी टी20 लीग के इन किन 3 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।
स्वास्तिक चिकारा
स्वास्तिक चिकारा ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 मैचों में 48।56 की औसत से 437 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183।61 का रहा है। उन्होंने इस सीजन में एक शतक और 4 अर्धशतक बनाया है। वो इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने बल्लेबाज हैं। उन्होंने 42 छक्के लगाए हैं। ऐसे राजस्थान रॉयल की टीम उन पर बड़ा दांव लगा सकती है।
प्रियम गर्ग
प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता है। उनका प्रदर्शन इस सीजन में अच्छा रहा है। उन्होंने 12 मैचों में 283 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन में दो अर्धशतक लगाए हैं। राजस्थान रॉयल अपने मिडिल ऑर्डर मजबूत करने के लिए प्रियम गर्ग को टीम में शामिल कर सकती है।
यह भी पढ़ें: IND vs BAN: रोहित-विराट के खिलाफ अकेले ही आग उगल सकता है ये बांग्लादेशी खिलाड़ी, पलट देता है मैच का पासा
जीशान अंसारी
यूपी टी20 लीग 2024 में जीशान अंसारी 11 मैचो में 23 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार पांच विकेट और 3 बार तीन से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। जीशान को राजस्थान रॉयल्स चहल के बैक अप के रूप में शामिल कर सकती है। जीशान अंसारी निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: भूल जाएंगे DDLJ के राज-सिमरन को, जब सुनेंगे सिमरन-गज्जू की लव स्टोरी, PM मोदी भी हुए खुश
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
38 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
53 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines