UP T20 League 2024 Playoff: यूपी टी20 लीग 2024 टूर्नामेंट अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। आईपीएल स्टार और कई युवा खिलाड़ियों का अभी तक इस टूर्नामेंट में धमाल देखने को मिला है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही है। अब प्लेऑफ की रेस भी काफी रोमांचक होती हुई दिखाई दे रही है। यूपी टी20 लीग 2024 में अभी तक मेरठ मावेरिक्स टीम का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। इस टीम की कमान रिंकू सिंह के हाथों में हैं। मेरठ मावेरिक्स को हराना बाकी टीमों के लिए काफी कठिन रहा है। जिसके चलते रिंकू सिंह की टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक महज दो ही मैच हारी है।
प्लेऑफ के लिए 3 टीमों ने किया क्वालीफाई
यूपी टी20 लीग 2024 में चार टीमों के 10-10 लीग मुकाबले पूरे हो चुके हैं। जिसमें से तीन टीम प्लेऑफ के लिए पक्की मानी जा रही है। मेरठ मावेरिक्स की टीम प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर है। 10 मैचों में रिंकू सिंह की टीम ने 8 मैच जीते है और दो में उसको हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 16 अंक के साथ मेरठ मावेरिक्स की प्लेऑफ में लगभग पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: 3 भारतीय क्रिकेटरों को फिर नहीं मिला मौका, क्या टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा के लिए हो गए बंद?
प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर लखनऊ फाल्कन्स की टीम बनी हुई है। इस टीम के भी सभी लीग मुकाबले पूरे हो चुके हैं। 10 मैचों में लखनऊ ने 6 में जीत और 4 में हार का सामना किया है। इस टीम के 12 अंक है और लखनऊ का भी प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ काशी रुद्रास की टीम भले ही 10 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर हो लेकिन अभी तक इस टीम का प्लेऑफ में जाना तय नहीं माना जा रहा है। जिसकी वजह है टीम का खराब नेट रनरेट। काशी रुद्रास का रनरेट -0.266 है। 10 मैचों में से इस टीम ने 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है। गोरखपुर और कानपुर सुपरस्टार्स की टीम अभी भी काशी रुद्रास के लिए खतरा बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया में ये तीन खिलाड़ी थे मौका पाने के असली हकदार, चयनकर्ताओं ने नहीं जताया भरोसा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines