UP T20 League 2024: फाइनल में दिखा समीर रिजवी के बल्ले का रौद्र रूप, खेली 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी

UP T20 League 2024: मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 57 रनों की तेज पारी खेली।

kanpur superstars captain sameer rizvi

kanpur superstars captain sameer rizvi

UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग-2024 का फाइनल मैच जारी है, जहां मेरठ मावेरिक्स का सामना कानपुर सुपरस्टार्स से हो रहा है। इस मैच में मेरठ ने टॉस जीतकर पहले कानपुर को बैटिंग का न्यौता दिया। मैच में कानपुर के कप्तान समीर रिजवी ने 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया। कानपुर को मैच में अच्छी शुरुआत मिली थी, जिसका फायदा उठाते हुए रिजवी ने बिना प्रैशर के खेलते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन


समीर ने अच्छी शुरुआत का उठाया फायदा

मैच में कानपुर को शोएब सिद्दीकी और शौर्य सिंह ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस दौरान शोएब ने 31 गेंदों पर 35 जबकि शौर्य ने सिर्फ 23 गेंदों पर 243.48 की स्ट्राइक रेट से 56 रन जड़े। शौर्य की पारी 77 रनों पर समाप्त हुई, जिसके बाद सिद्दीकी और कप्तान समीर के खेल को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। रिजवी ने 36 गेंदों पर 57 रनों की अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा। समीर को आखिर में अंकुर राजेशकुमार मलिक का अच्छा सपोर्ट मिला, जिन्होंने 22 गेंदों पर 26 रन बनाए।

विज्ञापन

ऐसा रहा है कानपुर सुपरस्टार्स का सफर

कानपुर सुपरस्टार्स की टीम ने रिजवी के लीडरशिप में फाइनल तक का सफर बनाया है। टीम को ग्रुप स्टेज के 10 में से पांच मैचों में जीत हासिल हुई, वहीं पांच बार टीम को हार झेलनी पड़ी। टीम नोएडा सुपरकिंग्स के खिलाफ दोनों मैच में हावी रही और जीत दर्ज करने में सफल रही। टीम इसके अलावा लखनऊ फाल्कन्स, काशी रुद्रास और गोरखपुर लायंस के खिलाफ भी एक-एक मैच जीतने में सफल रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ