UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग 2024 में आर्यन जुयाल और जीशान अंसारी अपने प्रदर्शन से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी बेहद कम दाम में टीम के साथ जुड़े हैं लेकिन इनके अब तक के प्रदर्शन ने सभी को चौंकाया है। आर्यन जुयाल ने टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया है, तो जीशान अंसारी ने एक ही मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। इस रिपोर्ट में इन दोनों के संघर्ष की कहानी के बारे में बात करते हैं।
कैसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन
आर्यन जुयाल इस टूर्नामेंट में गोरखपुर लायसं की टीम का हिस्सा हैं। उन्हें टीम ने 5 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। आर्यन ने यूपी लीग में पहला शतक जड़ा है। उन्होंने नोएडा सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में 54 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए की पारी खेली थी। इसके बाद अगले मैच में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा, लेकिन ये मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। आर्यन ने टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 216 रन बनाए हैं। वो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप पहने हुए हैं।
वहीं दूसरी ओर मेरठ मारविक्स की टीम ने जीशान अंसारी को 2.50 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। जीशान अंसारी 3 मैच में 9 विकेट हासिल कर चुके हैं। जीशान अंसारी ने मेरठ के लिए कानपुर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। उन्हें इस मैच के बाद पर्पल कैप पहनाई गई थी।
कौन हैं आर्यन जुयाल
उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल इस टूर्नामेंट में गोरखपुर लायंस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने इस लीग का पहला शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आर्यन जुयाल मुरादाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए में पदार्पण किया था। लिस्ट ए में पदार्पण से पहले, उन्हें 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
आर्यन जुयाल उत्तर प्रदेश की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों के भी सदस्य रह चुके हैं। वो मुरादाबाद से दिल्ली आते थे और अक्सर पांच दिन तक यहीं रहकर अभ्यास किया करते थे। इसके अलावा आर्यन जुयाल ने 2017 में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाए। 2018-19 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से उत्तर प्रदेश के लिए अपना टी20 डेब्यू किया। नवंबर 2019 में उन्हें बांग्लादेश में 2019 एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।
फरवरी 2022 में जुयाल को सीजन से पहले नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के साथ जोड़ लिया था। रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में आर्यन ने सात मैचों में 64.11 की शानदार औसत से 577 रन बनाए थे। आर्यन जुयाल दलीप ट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में इंडिया सी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें;- ICC चेयरमैन पद के चुनाव में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जय शाह का किया समर्थन या विरोध? देखें रिपोर्ट
कौन हैं जीशान अंसारी
जीशान टीम इंडिया के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। वो लखनऊ के रहने वाले हैं और उनके पिता की लखनऊ में ही टेलर की दुकान है। आसपास के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण लेता देख उनके पिता ने भी बेटे को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा और एकेडमी पहुंच गए। वहां जाकर उन्हें मालूम चला कि हर महीने 300 रुपए फीस भरनी होगी। पिता ने इस फीस को भर पाने में असर्मथता जताई तो एकेडमी के कोच गोपाल सिंह ने जीशान को फ्री कोचिंग देने का ऑफर दिया।
इसके बाद दोस्तों और कोच ने जीशान को किट और जूते दिलाए, जिसके बाद जीशान ने खेल का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। हालांकि उन्हें इसके लिए रिश्तेदारों का ताना भी सहना पड़ा। रिश्तेदार उनसे कहा करते थे कि औकात से बड़ा सपना देख रहे हो। जीशान ने एकेडमी पहुंचकर कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब उनका चयन अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में हुआ तो 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। इसके बाद से करीब हर टूर्नामेंट में वो अपनी गहरी छाप छोड़ रहे हैं। जीशान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो रोजाना 10 घंटे का अभ्यास करते हैं और हर दिन करीब 40-50 ओवर की गेंदबाजी करते हैं।
ये भी पढ़ें;- किसी की उंगली टूटी तो किसी की छाती पर लगी गेंद, खिलाड़ियों की जान लेने पर तुली ये पिच, कई पहुंचे अस्पताल
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
28 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines