Kanpur Superstars vs Gorakhpur Lions: UP T20 League 2024 के मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। आज (9 सितंबर) को कानपुर सुपरस्टार्स और गोरखपुर लायंस के बीच मुकाबला हो रहा है। टॉस जीतकर कानपुर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपना पहला विकेट 16 रन पर खो दिया था।
60 रन के अंदर ही आधी टीम लौटी वापस
कानपुर सुपरस्टार्स के तेज गेदबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया। मोहसिन खान, मुकेश कुमार, विनीत पंवार की तिकड़ी के आगे गोरखपुर लायंस के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। गोरखपुर लायंस के टॉप 5 बल्लेबाजों में से 3 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच आए।
शिवम शर्मा और हरदीप सिंह ने बचाई इज्जत
एक समय पर लग रहा था कि गोरखपुर लायंस की टीम 100 रन के अंदर ही सिमट जाएगी, लेकिन शिवम शर्मा और हरदीप सिंह ने पारी को संभाला। शिवम शर्मा ने 17 गेंदों में 16 रन बनाए और हरदीप सिंह ने 16 गेंदों में 29 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों के आउट होने के बादगोरखपुर लायंस 19.2 ओवर में 104 रन पर ही सिमट गई।
विनीत पंवार ने मचाया धमाल
गोरखपुर लायंस के बल्लेबाजों के पास विनीत पंवार का कोई भी जवाब नहीं था। विनीत पंवार ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मोहसिन खान ने 1 और मुकेश कुमार 11 रन देकर 2 विकेट लिए। ये विनीत पंवार की खतरनाक गेंदबाजी थी कि गोरखपुर के बल्लेबाज 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए।
जीतने वाली टीम को मिलेगा प्लेऑफ का टिकट
कानपुर सुपरस्टार्स और गोरखपुर लायंस में जो भी टीम आज का मैच जीतेगी, वो टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी। इस समय टेबल पॉइंट में गोरखपुर चौथे और कानपुर पांचवें स्थान पर है।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
26 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines