UP T20 League 2024: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम (इकाना) में यूपी टी20 लीग-2024 का फाइनल मुकाबला मेरठ मेवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेला गया। इस मैच में मेरठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन का स्कोर बनाया था। मेरठ की टीम ने इस स्कोर आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मेरठ ने लगातार दूसरी बार यूपी टी20 लीग का खिताब जीत लिया है।
मेरठ ने हासिल की जीत
191 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम की शुरुआत खराब रही। अक्षय दुबे बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद स्वास्तिक चिकारा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 31 गेंदों में 62 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और 5 छक्के लगाए। उनके आउट होने का बाद माधव कौशिक ने स्कोर को आगे बढ़ाया। माधव कौशिक 43 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की वजह से मेरठ ने इस स्कोर को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
कानपुर सुपरस्टार्स के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। शोएब सिद्दकी और शौर्य सिंह ने पहले ही विकेट के लिए 6.4 ओवर में 77 रन जोड़ दिए थे। शौर्य सिंह ने इस दौरान मात्र 23 गेंदों में 56 रन बना दिए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद समीर रिजवी ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों में 57 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। समीर रिजवी और शौर्य सिंह की शानदार बल्लेबाजी की दम पर कानपुर सुपरस्टार्स ने 190 रन बनाए।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
21 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines