UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग में अभी तक युवा खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया है। बल्लेबाजों की लिस्ट में स्वास्तिक चिकारा ने धमाल मचाया है। वहीं, अगर गेंदबाजों की बात करें तो लीग में अभी तक लेग स्पिनर्स का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है। इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दो गेंदबाज स्पिनर्स ही हैं। तो आइये जानते हैं कि यूपी टी20 लीग के किन गेंदबाजों पर आईपीएल ऑक्शन में सबसे ज्यादा बोली लग सकती है।
विपराज निगम
लेग स्पिनर विपराज निगम इस बार यूपी टी20 लीग में लखनऊ फाल्कंस की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 20 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने 12.15 की औसत से विकेट लिए हैं। विपराज निगम ने इस बार गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी अपना दम दिखाया है। पंजाब और दिल्ली की टीम आईपीएल ऑक्शन में विपराज निगम पर बड़ा दांव लगा सकती है।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: मुशीर खान ने सेंचुरी ठोक मचाया गदर, भाई सरफराज खान का रिएक्शन वायरल
जीशान अंसारी
उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में जीशान अंसारी मेरठ मेवरिक्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जीशान अंसारी ने 10 मैचों में 11.95 की औसत से 20 विकेट लिए हैं। हालांकि उनका इकॉनमी 8.01 है। इस वजह वो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। आईपीएल में उनके नाम पर एक बड़ी बोली लग सकती है। जीशान अंसारी निचले क्रम में बड़े शॉट्स भी लगा सकते हैं।
सुनील कुमार
काशी रुद्रास के सुनील कुमार ने अपनी स्विंग और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 10 मैचों में 12.88 की औसत से 16 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी बेहद शानदार रहा है। इस सीजन में वो एक बार 4 विकेट भी ले चुके हैं। ऐसे में आईपीएल ऑक्शन के दौरान LSG उन पर बड़ा दांव लगा सकती है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हुआ T20 वर्ल्ड कप का विजेता खिलाड़ी, शुरू की राजनीतिक पारी
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
30 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines