Umran Malik: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमरान मलिक लंब समय से एक्शन से दूर हैं। उन्होंने आखिरी प्रोफेशनल मैच आईपीएल 2024 में खेला था। इसके बाद वह प्रोफेशनल क्रिकेट में नहीं दिखे, क्योंकि स्टार खिलाड़ी को हैमस्ट्रिंग और कूल्हे की चोट थी। अब उमरान 17 महीने बाद एक्शन में दिखने वाले हैं। वह एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहेंगे।
उमरान ने एसआरएच के लिए खेला आखिरी मैच
उमरान में मार्च 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था। इस मैच में उन्होंने 1 ओवर गेंदबाजी की और 15 रन खर्च किए थे। इसके बाद आईपीएल 2025 से पहले एसआरएच ने उन्हें रिलीज कर दिया। फिर केकेआर ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। हालांकि वह चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए। अब वह चेन्नई में आयोजित हो रहे बुची बाबू टूर्नामेंट में जम्मू कश्मीर के लिए खेलने को तैयार हैं। क्रिकइन्फो से बात करते हुए उमरान ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है।
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि मैं सात-आठ महीनों तक चोटिल रहा। मैंने कश्मीर में कई लाल गेंद और टी-20 मैच खेले हैं। हम बुची बाबू के लिए चेन्नई आए हैं। जितना हो सके उतने मैच खेलना अच्छा है। यह मेरे शरीर के कार्यभार के लिए अच्छा है। मैं वापस आ गया हूं और इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करूंगा। यही मेरा लक्ष्य है। एक खिलाड़ी के लिए चोट लगना जीवन का एक हिस्सा है। ऐसा होना स्वाभाविक है। उस समय, मैंने खुद को मजबूत रखा। मैंने अपनी मानसिकता सही रखी। अब सब ठीक है।
ऐसा रहा है करियर
उमरान मलिक ने अब तक भारत के लिए 10 वनडे मैच खेला है। इस दौरान 25 वर्षीय गेंदबाज ने 13 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा 8 वनडे मैच में उन्होंने 11 विकेट लिए हैं। आईपीएल में उन्होंने साल 2021 में डेब्यू किया था। अब तक वह एसआरएच के लिए ही खेले हैं। उन्होंने 26 मैच में 29 विकेट चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
6 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines