Umran Malik: भारतीय टीम से इन दिनों उमरान मलिक दूर चल रहे हैं. उमरान अपनी तेज रफ्तार भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल वह घरेलू क्रिकेट में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह लगभग 2 साल से टीम इंडिया से दूर हैं. उमरान टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश कर रहे हैं. अब उमरान ने अपने पत्ते खोल दिए हैं और वह टीम इंडिया में वापसी करने के लिए स्पेशल तैयारी भी शुरू कर चुके हैं.
उमरान ने खोल दिए पत्ते
उमरान मलिक ने टीम इंडिया में वापसी करने पर कहा कि मुझे पता है कि मैं जिस दिन अच्छा प्रदर्शन करूंगा. टीम इडिया में आ जाऊंगा. मैं भारत में इकौलता हूं जो 150 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकता हूं. मैं अपनी स्लोवर बॉल पर भी अच्छा काम कर रहा हूं. सफेद गेंद और लाल गेंद के लिए जो मुझे गेंदें डालनी चाहिए. वह मैं डाल रहा हूं. इसके अलावा सिलेक्टर पर है कि वह मुझे कब भारत के लिए खेलाएंगे. जम्मू कश्मीर की ओर से खेलते हुए उमरान ने अब तक 3 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली नहीं खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? टीम इंडिया के कोच ने ‘किंग’ के फ्यूचर पर तोड़ी चुप्पी
उमरान की नजरें आईपीएल 2026 पर
आईपीएल 2026 से पहले उमरान मलिक अपनी तैयारियों पर जोर दे रहे हैं. उमरान को केकेआर ने रिटेन किया है. हालांकि वह पिछले सीजन एक भी मैच खेलते हुए नजर नहीं आए थे. इससे पिछले सीजन उन्होंने एसआरएच के लिए केवल 1 मैच खेला था. वहीं आईपीएल 2023 में उन्होंने खेले गए 8 मैच में 5 विकेट लिए थे. आईपीएल 2022 उनके लिए शानदार रहा था. उन्होंने 14 मैच में 22 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था.
भारत के लिए उमरान ने खेले गए 10 वनडे मैच में 13 विकेट लिए है, जबकि 8 टी-20 मैच में उन्होंने 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें:- 3 मैच, 32 रन… IPL 2026 ऑक्शन से पहले वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फ्लॉप, बढ़ गई राजस्थान रॉयल्स की टेंशन!
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
6 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines