Umran Malik IPL Mega Auction: आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज फेंकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक को मेगा ऑक्शन के पहले राउंड में कोई खरीदार नहीं मिल सका। उमरान के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। लंबे समय से 22 गज की पिच से दूर चल रहे उमरान को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। साल 2024 में उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। वहीं, 2023 में खेले 8 मैचों में उमरान ने सिर्फ 5 विकेट निकाले थे। उमरान ने साल 2022 में 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए इतिहास रच डाला था।
उमरान रहे अनसोल्ड
आईपीएल 2022 में सबसे तेज गेंद डालकर सुर्खियों में आए उमरान मलिक को मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका। उमरान के लिए ऑक्शन टेबल पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। उमरान लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और हाल ही में वह इंजरी से उबरे हैं। आईपीएल 2024 तक उमरान सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें टीम ने रिलीज करने का फैसला किया था। उमरान पिछले दो सीजन में गेंद से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और उन्होंने महज 5 विकेट ही निकाले थे।
आईपीएल में फेंकी है सबसे तेज गेंद
उमरान मलिक आईपीएल 2022 में जमकर चर्चा में रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उमरान ने गेंद से खूब कहर बरपाया था। सीजन में खेले 14 मैचों में उमरान ने 22 विकेट निकाले थे। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में उमरान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उमरान ने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए इतिहास रच डाला था। उमरान लीग सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने थे। हालांकि, इसके बाद अगले दो सीजन फास्ट बॉलर के लिए कुछ खास नहीं रहे। यही वजह है कि मेगा ऑक्शन में उमरान को कोई खरीदार नहीं मिल सका।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines