First Hat-Trick In T10 League: यूएई के गेंदबाज जहूर खान ने लंका टी-10 सुपर लीग में इतिहास रच दिया है, जहां वो इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। लीग में गॉल मार्वल्स की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कोलंबो जगुआर के पुछल्ले बल्लेबाजों को चकमा देते हुए हैट्रिक पूरी की। उन्होंने यह उपलब्धि लंका टी10 सुपर लीग के 14वें मैच में हासिल की। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उनकी हैट्रिक ने मैच देखने आए फैंस को रोमांचित कर दिया।
जहूर ने किन-किन खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन
यूएई के गेंदबाज जहूर खान ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर सबसे पहले एंजेलो मैथ्यूज को आउट किया। अगले नंबर पर बैटिंग करने आए सदीरा समरविक्रमा को एक बेहतरीन आउट स्विंग पर जहूर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। जहूर ने अगली गेंद पर मथीशा पथिराना को पवेलियन भेजकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके साथ ही जहूर लंका टी-10 सुपर लीग के इतिहास में हैट्रिक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
सात विकेट से जीता गॉल मार्वल्स
मैच में गॉल मार्वल्स ने कोलंबो जगुआर के खिलाफ 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जगुआर को मार्वल्स के गेंदबाजों ने सिर्फ 82 रनों पर रोक दिया। जहूर खान मार्वल्स के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, जिन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा कप्तान महेश तीक्षणा और जेफरी वेंडरसे ने भी इस दौरान 2-2 विकेट चटकाए। जगुआर के लिए नजीबुल्लाह जादरान और डैन लॉरेंस ने 20 से ज्यादा रन बनाए।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी, ईशा गुहा ने क्यों मांगी माफी?
हेल्स-डिकवेला ने टीम को दी मजबूत शुरुआत
इसके जवाब में मार्वल्स को अच्छी शुरुआत मिली, जहां एलेक्स हेल्स और निरोशन डिकवेला ने शुरुआती पावरप्ले में गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं दिखाया। हेल्स ने 18 गेंदों पर 38 रन बनाए जबकि डिकवेला ने भी 20 रन की उपयोगी पारी खेली। गॉल मार्वल्स ने 17 गेंदें शेष रहते आसानी से टारगेट हासिल कर लिया, जिससे उसका टूर्नामेंट में नेट रन रेट भी बढ़ गया।
जहूर का अब तक का करियर
यूएई के गेंदबाज जहूर ने अब तक 62 वनडे मैच खेले हैं और इनमें 93 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.01 का रहा है। जहूर अबू धाबी टी-10 लीग में भी अहम खिलाड़ी रहे हैं, जहां उन्होंने 29 मैचों में 15 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 57 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6.81 की इकॉनमी रेट से 72 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कंगारू सरजमीं पर महान अनिल कुंबले को पछाड़ा
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
52 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines