PSL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट लीग 2025 को फिलहाल स्थागित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को स्थागित करने का फैसला किया था। तब टूर्नामेंट को दुबई में शिफ्ट करने की बात कही गई थी। लेकिन अब पाकिस्तान की फजीहत हुई है। न्यूज 24 के सूत्रों के मुताबिक दुबई ने पाकिस्तान सुपर लीग 2025 होस्ट करने से मना कर दिया है।
दुबई ने किया मना
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 को भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच फिलहाल स्थागित कर दिया गया है। लेकिन अब न्यूज 24 के सूत्रों से पता चला है कि पाकिस्तान सुपर लीग 2025 को फिलहाल दुबई में होस्ट नहीं किया जाएगा। दुबई ने पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मैचों होस्ट करने से मना कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 मई को रावलपिंडी में ड्रोन ब्लास्ट हुआ था, जिसकी वजह से रावलपिंडी स्टेडियम से सटी एक इमारत को नुकसान भी हुआ था। पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का मैच नंबर 27 पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेला जाना था। लेकिन कल ही इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया। पीएसएल 2025 में अब तक 26 मैच खेले जा चुके हैं। फाइनल मैच 18 मई को खेले जाने थे। लेकिन अब पाकिस्तान सुपर लीग कब और कहां खेला जाएगा। फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आईपीएल पर भी पड़ा प्रभाव
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 पर भी प्रभाव पड़ा है। टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए स्थागित कर दिया गया है। 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली के बीच खेला गया मैच रद्द कर दिया गया था। मैच के दौरान ही धर्मशाला में ब्लैक आउट हुआ था।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
19 mins agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
33 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
59 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
1 hr agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines