हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशिया कप से पहले हुआ UAE टीम का ऐलान, पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Tri Series 2025: एशिया कप 2025 से पहले यूएई ने अपनी धांसू टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को दी गई है।

विज्ञापन

Tri Series: यूएई की मेजबानी में एशिया कप 2025 का आयोजन होना है। इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा बनेंगी। पहला मुकाबला 9 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाना है। यूएई क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए यूएई ने टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को कप्तानी मिली है।

यूएई ने किया टीम का ऐलान

ट्राई सीरीज का आयोजन एशिया कप 2025 की तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए किया गया है। ऐसे में यूएई ने भी अपने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। ट्राई सीरीज में यूएई अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद 1 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 4 सितंबर को एक बार फिर पाकिस्तान के खिलाफ यूएई का मुकाबला होगा। इसके बाद 5 सितंबर को एक बार फिर से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी।

पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

ट्राई सीरीज के लिए यूएई क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी मुहम्मद वसीम को कप्तानी सौंपी है। इसके अलावा वह एशिया कप 2025 में भी यूएई की कप्तानी संभालेंगे। ऐसी पूरी संभावनाएं हैं। वसीम के अलावा अर्यांश शर्मा हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा जैसे भारतीय मूल के खिलाड़ियों को मौका मिला है।

विज्ञापन

ट्राई सीरीज के लिए तीनों देशों का स्क्वाड

यूएई

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान और सगीर खान।

विज्ञापन

पाकिस्तान

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम।

विज्ञापन

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola